खबर शेयर करें -

रामनगर: पुलिस ने रामनगर में धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाने का अभियान चलाया. इस दौरान कई धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाए गए. गुरुवार को रामनगर में कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश के बाद नगर में स्थित विभिन्न धार्मिक स्थलों का औचक निरीक्षण किया.

धार्मिक स्थलों से हटाए गए लाउडस्पीकर: औचक निरीक्षण में कई धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर लगे दिखे. पुलिस टीम ने धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकरों को हटाने की कार्रवाई शुरू की. इस संबंध में जानकारी देते हुए कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि लंबे समय से नगर में स्थित कुछ धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर बजाए जाने की शिकायत लगातार मिल रही थी. उन्होंने बताया कि धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर न लगाए जाने को लेकर पूर्व में ही न्यायालय द्वारा आदेश जारी किए गए थे.

पुलिस द्वारा पहले भी लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई की गई थी. वर्तमान में कुछ स्थानों पर गुरुवार को चलाए गए अभियान के तहत लाउडस्पीकर लगे हुए पाए गए. उन्होंने बताया कि पुलिस टीम द्वारा 6 धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर लगे हुए पाए गए. इन धार्मिक स्थलों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए इन लाउडस्पीकरों को हटाने की भी कार्रवाई की गई है. उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाने का अभियान लगातार जारी रहेगा. साथ ही उन्होंने सभी धार्मिक स्थलों के संचालकों से न्यायालय के आदेश का पालन कर सहयोग करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि अगर आगे इन लोगों द्वारा धार्मिक स्थलों पर फिर लाउडस्पीकर लगाए गए, तो इनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad