खबर शेयर करें -

चंपावत: जिले के लोहाघाट तहसील क्षेत्र के खेतीखान के पास बोलेरो जीप व बाइक की जोरदार भिडंत हो गई. मंगलवार शाम को हुई इस दुर्घटना में बाइक सवार सेना के जवान व उनकी पत्नी गंभीर घायल हो गए. दोनों घायलों को उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट लाया गया. जहां पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया.

यह भी पढ़ें -  लालकुआं: चोरगलिया में CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, ₹9.93 करोड़ की लागत से बने शेर नाला सेतु का किया लोकार्पण

बताया जा रहा है कि शाम को पोखरी की ओर जा रही बाइक व पाटी से लोहाघाट की ओर आ रही बोलेरो में खेतीखान के पास जोरदार टक्कर हो गई.चिकित्सक के अनुसार सेना के जवान की पत्नी को गंभीर चोटे लगी हैं. घायल सेना का जवान दीपेश छुट्टी में अपने घर आया हुआ था. डॉक्टर सुमित ने बताया महिला अनीता महरा पत्नी दीपेश सिंह महरा के पैर व कमर में गंभीर चोटें हैं. दीपेश सिंह महरा पुत्र नरेंद्र कुमार महरा के पैर में भी गंभीर चोट लगी हैं. जिनका प्राथमिक उपचार कर दोनों को चंपावत जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें -  लालकुआँ: यूनिट हेड प्रणव शर्मा ने फहराया तिरंगा; बोले- 'सुरक्षा, गुणवत्ता और अनुशासन ही सच्ची स्वतंत्रता'

डॉक्टर सुमित ने बताया दोनों घायलों की स्थिति खतरे से बाहर हैं. दंपति महरा गांव (पोखरी) के रहने वाले हैं. सूचना पर लोहाघाट थाने की 112 की टीम एएसआई गोपाल सनवाल के नेतृत्व में अस्पताल पहुंची. घायलों व घटना की जानकारी ली. मामले में फिलहाल किसी भी पक्ष के द्वारा पुलिस में तहरीर नहीं दी गई है.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  लालकुआँ: यूनिट हेड प्रणव शर्मा ने फहराया तिरंगा; बोले- 'सुरक्षा, गुणवत्ता और अनुशासन ही सच्ची स्वतंत्रता'
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad