खबर शेयर करें -

पुलिस थाना के पास बने टैक्सी स्टैंड पर हुए भूस्खलन की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति लापता है। एक मासूम समेत तीन मृतक एक ही परिवार के हैं। टैक्सी स्टैंड पर पहाड़ी से अचानक सैकड़ों टन मलबा आने से अफरा-तफरी मच गई।

सोमवार दोपहर करीब एक बजे चंबा-नई टिहरी मार्ग पर पुलिस थाने के पास भूस्खलन से बड़ी मात्रा में मलबा, बोल्डर टैक्सी स्टैंड और नई टिहरी मार्ग, थाना की एप्रोच रोड और नीचे स्थित ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर जा गिरा। उस समय कंडीसौड़ जसपुर गांव निवासी सुमन खंडूरी कार बुक कर पत्नी और बच्चे को लेकर सुसराल डारगी गांव जा रहे थे।

यह भी पढ़ें -  2 अक्टूबर को ‘नो UPI डे’: बाजार जाने से पहले जान लें, किन दुकानों पर नहीं हो सकता डिजिटल भुगतान

घटना दोपहर करीब एक बजे की है। भूस्खलन होते ही टैक्सी स्टैंड में अफरा-तरफी मच गई। वहां आस-पास खडे़ लोगों ने भागकर जान बचाई। पहाड़ी से टूटकर सैकड़ों टन मलबा भरभरा कर सड़क पर गिर गया। उसे साफ करने के लिए छह जेसीबी मशीन, डोजर लगाए गए हैं।

उनकी पत्नी पूनम खंडूरी (30), चार माह का बेटा सारवील और बहन सरस्वती देवी (45) पत्नी विनोद प्रसाद रतूड़ी निवासी ग्राम रिंडोल कार के अंदर बैठी हुई थी। तभी पहाड़ी से अचानक भूस्खलन हो गया और सैकड़ों टन मलबा कार के ऊपर जा गिरा।

यह भी पढ़ें -  MBPG कॉलेज के बाहर शक्ति प्रदर्शन पर पुलिस सख्त, DJ-ट्रकों की रैली में नियमों की अनदेखी; कार्रवाई की तैयारी

सूचना पर डीएम मयूर दीक्षित, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर, सीडीओ मनीष कुमार घटनास्थल पहुंचे। एसडीआरएफ, पुलिस और राजस्व विभाग की टीमों ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। शाम करीब साढ़े चार बजे टीम ने स्विफ्ट कार के अंदर दबे तीन लोगों के शव बरामद किए।

शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। इनके अलावा रात आठ बजे प्रकाश (30) पुत्र फूलदास निवासी ग्राम नवागर, सारज्यूला चंबा का शव बरामद हुआ। पार्शल डिलीवरी का काम करने वाला पपाली बेरगणी गांव का युवक लापता है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में फिर बिगड़ा मौसम, पांच जिलों में रेड अलर्ट; सात जिलों में स्कूल बंद

पहाड़ी से आए सैकड़ों टन मलबे में दो कार, एक स्कूटी और बाइक दब गईं। वहां पर बना सार्वजनिक शौचालय भी जमींदोज हो गया। मलबे को साफ करने के लिए छह जेसीबी मशीन, डोजर लगाए गए हैं। भूस्खलन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से थाना के पास के चार घरों को खाली कर परिवारों को दूसरी जगह शिफ्ट किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad