खबर शेयर करें -

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) के 25वें मैच में आज मुंबई इंडियंस का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। 17वें सीजन में मुंबई इंडियंस ने अब तक 4 मैच खेले हैं और उन्हें 1 में ही जीत मिली है। दूसरी ओर RCB ने अब तक सिर्फ 5 मैच खेले हैं और 1 ही जीत दर्ज की है। अगर आप फैंटेंसी टीम बनाना चाहते हैं तो इन खिलाड़ियों को अपनी टीम में जरूर शामिल करें।

MI vs RCB ड्रीम 11 प्रिडिक्शन

विकेटकीपर: ईशान किशन
बल्लेबाज: विराट कोहली, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, ग्लेन मैक्सवेल, टिम डेविड, तिलक वर्मा
ऑलराउंडर: हार्दिक पंड्या, रोमारियो शेफर्ड
गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज
कप्तान: विराट कोहली
उपकप्तान: हार्दिक पांड्या

विराट कोहली को बना सकते कप्तान

विराट कोहली इस सीजन शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने अब तक खेले 5 मैच की 5 पारियों में 316 रन बनाए हैं। वह लीग में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। रोहित शर्मा ने IPL 2024 में अब तक 4 मुकाबलों में 118 रन बनाए हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछले मैच में वह अर्धशतक से चूक गए थे और उन्होंने 49 रन बनाए थे। रोहित मुंबई को लगातार अच्छी शुरुआत दिला रहे हैं। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या अगले मैच में गेंद और बल्ले से कमाल कर सकते हैं। ऐसे में उन्हें उपकप्तान बनाया जा सकता है। दूसरी ओर इनफॉर्म विराट कोहली अपनी टीम का कप्तान बनाया जा सकता है। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव और ग्लेन मैक्सवेल पर भी दांव लगाया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad