खबर शेयर करें -

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख उत्तराखंड दौरे पर हैं। बुधवार को आरएसएस प्रमुख डा. मोहन भागवत ने नवनिर्मित माधव सेवा सदन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि सेवा मानव का परम धर्म है। भाऊराव देवरस सेवा न्यास की ओर से 1.40 लाख स्क्वायर फीट भूमि पर 30 करोड़ रुपये की लागत से माधव सेवा विश्राम सदन का निर्माण किया गया है।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में आने वाले मरीजों व तीमारदारों को अब आवास तथा भोजन आदि की व्यवस्था के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। भाऊराव देवरस सेवा न्यास की ओर से एम्स से कुछ दूरी पर ही नवनिर्मित माधव सेवा विश्राम सदन में सस्ती दरों पर आवास तथा भोजन उपलब्ध होगा।

भाऊराव देवरस सेवा न्यास की ओर से 1.40 लाख स्क्वायर फीट भूमि पर 30 करोड़ रुपये की लागत से माधव सेवा विश्राम सदन का निर्माण किया गया है। करीब 150 दानदाताओं के सहयोग से बने इस सदन में 120 कमरे हैं, 430 बेड की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

यह भी पढ़ें -  (Big breaking) ​बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग: 10 दिन की मोहलत पर माने ग्रामीण, अधिसूचना न जारी होने पर तहसील में होगा अनिश्चितकालीन धरना

आरएसएस प्रमुख ने किया नवनिर्मित माधव सेवा सदन का लोकार्पण

बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख डा. मोहन भागवत ने नवनिर्मित माधव सेवा सदन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि सेवा मानव का परम धर्म है।

 

उन्होंने कहा कि यह सेवा सदन सेवा और समर्पण का प्रत्यक्ष उदाहरण है। निश्चित रूप से उत्तराखंड के सुदूर क्षेत्र से आने वाले मरीजों के परिजनों और मैदानी क्षेत्र के लोगों को भी इसका भरपूर लाभ मिलेगा। भाऊराव देवरस सेवा न्यास के सचिव राहुल सिंह ने इस प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

 

उन्होंने बताया कि दो वर्ष के भीतर यह विश्राम सदन बनकर तैयार हुआ है। इस कार्य के माध्यम से हम निश्चित रूप से समाज सेवा का आदर्श प्रस्तुत कर रहे हैं। बताया कि इसके भीतर सत्संग भवन, वाचनालय, मनोरंजन कक्ष, बच्चों के लिए खेलने की सुविधा उपलब्ध है। न्यास के अध्यक्ष ओमप्रकाश गोयल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें -  एलबीएस कॉलेज में कोषाध्यक्ष पद के लिए खुशी मेहता का प्रचार तेज, छात्र-छात्राओं की समस्याओं के समाधान का किया वादा

 

ये लोग रहे उपस्थित

इस अवसर पर संघ के सर सहकार्यवाह डा. कृष्ण गोपाल, अखिल भारतीय सामाजिक सहभाव प्रमुख अशोक बेरी, क्षेत्र सह संपर्क प्रमुख डा. हरीश, क्षेत्र प्रचार प्रमुख जगदीश, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, हरिद्वार के सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रकल्प प्रमुख संजय गर्ग, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, निवर्तमान महापौर अनीता ममगाई, एम्स ऋषिकेश की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर मीनू सिंह, प्रमुख सचिव आरके सुधांश, उत्तराखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एनके जोशी, उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दिनेश शास्त्री आदि मौजूद थे।

 

एम्स की संस्तुति पर मिलेगी आवासीय सुविधा

न्यास के अध्यक्ष ओम प्रकाश गोयल व सचिव राहुल सिंह ने बताया कि माधव सेवा विश्राम सदन में एम्स में भर्ती होने वाले जरूरतमंद मरीजों के तीमारदारों को आवासीय सुविधा दी जाएगी। मरीजों को एम्स की संस्तुति का प्रमाण दिखाना होगा, जिस पर सस्ती दरों पर कमरा उपलब्ध हो सकेगा।

यह भी पढ़ें -  🌧️ उत्तराखंड में मौसम ने रोका पर्वतारोहियों का रास्ता, 179 ट्रेकर्स फंसे; 8 हेलीकॉप्टरों से आज रेस्क्यू

 

बताया कि न्यास का यह देश का छठवां विश्राम सदन है। सभी सदन बड़े अस्पतालों के समीप स्थापित किए गए हैं, जहां इसी तरह मरीजों के तीमारदारों व मरीजों को आवासीय सुविधा मुहैया कराई जाती है।

 

कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग स्वास्थ्य उपचार के दौरान आर्थिक समस्या से जूझते हैं, इस दौरान वे आवासीय सुविधा लेने में भी असमर्थ होते हैं। सदन की स्थापना का एकमात्र उद्देश्य ऐसे जरूरतमंदों की सेवा करना है।

 

न्यास के संस्थापक अध्यक्ष रहे वाजपेयी1

992 में भाऊराव देवरस के निधन के पश्चात उनके जनसेवा के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए भाऊराव देवरस सेवा न्यास का गठन किया गया। न्यास के संस्थापक अध्यक्ष पूर्व पीएम स्व. अटल बिहारी वाजपेयी रहे। इसका गठन लखनऊ में 29 दिसंबर 1993 को हुआ। न्यास का मुख्य उद्देश्य सामाजिक एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की शिक्षा व स्वास्थ्य कल्याण है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad