ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के दौरान मंगलवार को उस समय हंगामा हो गया, जब अध्यक्ष पद के प्रत्याशी धीरज बिष्ट पर कथित तौर पर मतपत्र फाड़ने का आरोप लगा। घटना के बाद मतगणना स्थल पर कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: गुटखा और पान मसाला पर एक साल का प्रतिबंध, निर्माण से बिक्री तक लागू होगी रोक

जानकारी के अनुसार, मतगणना के दौरान सामने आ रहे परिणामों को लेकर धीरज बिष्ट की ओर से आपत्ति जताई गई। इसी दौरान कथित रूप से कुछ मतपत्र फाड़े जाने की बात सामने आई, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल में बिजली विभाग का बड़ा अपडेट, अक्टूबर-नवंबर में इन तारीखों पर प्रभावित रहेगी बिजली सप्लाई

हंगामे की सूचना पर पुलिस और कॉलेज प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। विवाद के बाद मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई।

घटना को लेकर संबंधित पक्षों की ओर से अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। पूरे मामले में कॉलेज प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है, इस पर नजर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में पैक्स सचिवों की हड़ताल का 9वां दिन: 1600 करोड़ रुपये फंसे, कल से क्रमिक अनशन और 16 को सचिवालय घेराव का ऐलान

वीडियो में मतगणना स्थल पर हुए हंगामे का दृश्य देखा जा सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।