ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

रुद्रपुर : एक महीने बाद मिला रुद्रपुर के युवक का कंकाल, हत्या कर लाश को पीलीभीत में लगाया गया था  |ठिकाने लगाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

उधम सिंह नगर जिले में पड़ने वाले रुद्रपुर थाना अंतर्गत वार्ड-22 रमपुरा में 23 वर्षीय धारा कोली नाम का युवक रहता था क्योंकि उस पर पुलिस की मुखबीरी का शक था, तो इसलिए उसकी हत्या कर दी गई. छत्रपाल नाम का एक व्यक्ति एनडीपीएस में जेल काट रहा था. उसे शक यह था कि उसे जेल भेजने वाला धारा कोली ही है. उसने जेल में ही धारा कोली को ठिकाने लगाने की साजिश रच डाली. एसएसपी मंजू नाथ टीसी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया की 18 सितंबर को मृतक की मां धन देवी निवासी वार्ड 22 रुद्रपुर द्वारा कोतवाली पुलिस को तहरीर सौप कर बताया की 2 सितंबर को उसके बेटे धारा को घर से स्वर्ग फार्म तहसील बिलासपुर जिला रामपुर का रहने वाला सुजीत अपनी गाड़ी में बैठाकर ले गया था ।   तब से लेकर अब तक उसका कोई पता नही लग पाया ।जानकारी मिलने के बाद पुलिस मुकदमे की जांच में लग गयी थी पूछताछ मे आरोपी ने बताया धारा को अपने साथ बुलाया व अपनी गाड़ी में बिठाकर अपने साथ जहानाबाद जिला पीलीभीत ले गया जहां पर हम दोनों ने धारा की हत्या कर उसके शव को सड़क किनारे केले के पत्तों के नीचे छुपा दिया। एसएसपी मंजू नाथ टीसी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया की आरोपियों की निशानदेही पर शव बरामद किया गया व गिरफ्त दोनों आरोपियों को कोर्ट मे पेश किया जाएगा ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad