ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

उधम सिंह नगर में शादीशुदा एक युवक ने मानसिक रूप से बीमार नाबालिग से रेप किया. इसका पता परिजनों तब लगा, जब नाबालिग की तबियत बिगड़ी और परिजन उसे अस्पताल ले गए. परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की. नाबालिग की मां के तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 376 और पॉक्सो एक्ट के एफआईआर दर्ज की है.

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में शादीशुदा एक युवक ने पड़ोस में रह रही मानसिक रूप से बीमार नाबालिग से रेप किया. इसका पता परिजनों तब लगा, जब नाबालिग की तबियत बिगड़ी और परिजन उसे अस्पताल ले गए. डॉक्टर के जांच में पता चला कि वह 5 महीने की गर्भवती है. इसके बाद परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की. महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 376 और पॉक्सो एक्ट के एफआईआर दर्ज की.दरअसल, नाबालिग की मां ने पुलिस को बताया कि वह मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं. वह इस समय जनपद उधम सिंह नगर के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में डेढ़ साल से अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रह रही है. उसके पड़ोस में रहने वाला शादीशुदा युवक उसकी 14 साल की बेटी, जो मानसिक रूम से बीमार है. उसको डरा धमकाकर काफी समय से आरोपी दुष्कर्म कर रहा है.

यह भी पढ़ें -  कैंची धाम में श्रद्धालुओं की संख्या होगी सीमित, अनिवार्य होगा पंजीकरण; सीएम धामी का बड़ा ऐलान

पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी

परिजनों ने आगे बताया कि बेटी की तबियत बिगड़ी, तो उसे डॉक्टर के पास ले गए. तब उसको इस मामले की जानकारी हुई है. उसकी बेटी 5 महीने गर्भवती हैं. आरोपी पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है. आरोपी की मोहल्ले में कपड़े की दुकान है. पीड़ित परिजनों का कहना है कि पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से ले और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे.

यह भी पढ़ें -  देहरादून में WhatsApp से चल रहा था अवैध शराब सप्लाई नेटवर्क! 25 वर्षीय लॉ स्टूडेंट पर मास्टरमाइंड होने का आरोप

मामले में अपर पुलिस अधीक्षक ने कही ये बात

उधम सिंह नगर के अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कत्याल ने बताया कि घटना सामने आने के बाद तत्काल पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है. मामले की जांच शुरू कर दी है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा. इसके बाद आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  लालकुआं: हाईवे पर टुकटुक से छिटककर नीचे गिरा युवक, सिर पर गंभीर चोट लगने से हुई मौत; परिवार में मातम
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad