खबर शेयर करें -

बरेली-हल्द्वानी मोटर मार्ग पर शांतिपुरी गेट के सामने कार्यक्रम से टकराने के बाद दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। एक बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई।

यह भी पढ़ें -  छह दिन बाद हिमाचल के बद्दी में मिलीं तीन बालिकाएं, नैनीताल पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा

पुलिस के मुताबिक दो बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी किच्छा में भर्ती करवाया गया।

यह भी पढ़ें -  2 अक्टूबर को ‘नो UPI डे’: बाजार जाने से पहले जान लें, किन दुकानों पर नहीं हो सकता डिजिटल भुगतान

बताया कि हादसे में बाइक सवार अंकित यादव पुत्र नरेश यादव निवासी सराय तल्फ़ी बरेली व जसबीर सिंह की मौत हो गयी। पुलिस ने दोनों के शव मोर्चरी भिजवा दिए। घायल सोनू यादव व दीपक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किच्छा में भर्ती करवाया है। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है की घायल बाइक सवार लालकुआं से बरेली जा रहे थे।

यह भी पढ़ें -  किच्छा-पंतनगर के बीच रेलवे फाटक 10 घंटे रहेगा बंद, इस वैकल्पिक मार्ग से गुजरें

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad