खबर शेयर करें -

एएनटीएफ (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) और पंतनगर थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने नशा तस्करी के बड़े खेल का भंडाफोड़ किया है. पंतनगर थाना क्षेत्र में फल और सब्जी की दुकान की आड़ में नशे के प्रतिबंधित कैप्सूल बेचे जा रहे थे, जिसका पुलिस ने खुलासा किया है.

 एएनटीएफ (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) और थाना पुलिस ने उधमसिंह नहर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र में नशे के कैप्सूल के साथ एक किशोर को हिरासत में लिया है. किशोर फल और सब्जी की दुकान की आड़ में अवैध नशे की धंधा कर रहा था. वहीं किशोर के पिता और ताऊ फरार हो गए, जिनकी पुलिस तलाश में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें -  📰 देवभूमि में नहीं रुक रहा चोरों का कहर, ऑटो से गहनों की चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच

एसपी सीटी मनोज कत्याल ने इस पूरे मामले का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि एएनटीएफ (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) को सूचना मिली थी कि फल-सब्जी की दुकान की आड़ में अवैध नशे का धंधा किया जा रहा है. सूचना पर आधार पर एएनटीएफ ने स्थानीय पुलिस के साथ दुकान में छापा मारा तो वहां से नशे के कैप्सूल बरामद हुए.

यह भी पढ़ें -  📰 उत्तराखंड के औद्योगिक क्षेत्रों में भी वेतन वृद्धि की मांग हुई तेज, धारा-163 लागू, प्रदर्शन पर सख्त रोक

एसपी सीटी मनोज कत्याल के मुताबिक मौके से करीब 24 डिब्बे बरामद किए है, जिसमें करीब 5760 ट्रेमेडाल कैप्सूल थे, जिनकी कीतम करीब दो लाख रुपए बताई जा रही है. पुलिस ने मौके से किशोर को हिरासत में लिया है. वहीं किशोर के ताऊ और पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. दोनों फरार है, जिनकी तलाश में पुलिस की टीम लगी हुई है.

यह भी पढ़ें -  टांडा के जंगल में हाथियों का उत्पाद: 33 केवीए विद्युत लाइन का भारी-भरकम टावर तोड़ा, लालकुआं और बिंदुखत्ता सहित कई क्षेत्रों में ब्लैकआउट

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस: पुलिस पूछताछ में किशोर ने बताया कि उसका ताऊ पहाड़गंज रुद्रपुर के एक मेडिकल स्टोर पर नशीले कैप्सूल महंगे दामों पर बेचता था. पुलिस अभी दोनों आरोपियों की आपराधिक इतिहास खंगाल रही है. साथ ही पता लगाने में जुटी हुई है कि दोनों आरोपी नशे के प्रतिबंधित कैप्सूल कहा से लाते थे, ताकी इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके.

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad