खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित भोलेनाथ गार्डन क्षेत्र में गुरुवार को एक कपड़ों के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग दोमंजिला मकान के ऊपरी हिस्से में बने गोदाम में लगी, जहां बड़ी मात्रा में रेडीमेड और थान का कपड़ा रखा हुआ था। कपड़ों के स्टॉक के कारण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया।

आग से उठता धुआं और लपटें देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गोदाम घनी आबादी के बीच संकरी गली में स्थित होने के कारण आग के आसपास के रिहायशी मकानों तक फैलने की आशंका भी बनी हुई थी। स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी।

यह भी पढ़ें -  चोरगलिया से तीन छात्राएं लापता, काठगोदाम स्टेशन से ट्रेन में बैठने का CCTV में खुलासा

दो दमकल वाहनों ने संभाला मोर्चा

सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौरव किरार ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान की निगरानी की। दमकल कर्मियों ने दो फायर टेंडरों की मदद से आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

यह भी पढ़ें -  अमझड़ साधन सहकारी समिति की वार्षिक सामान्य निकाय बैठक आयोजित, चार करोड़ का हुआ कारोबार

कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया और उसे आसपास के मकानों तक फैलने से रोक लिया। समय रहते आग पर नियंत्रण होने से आसपास के भवनों को बड़े नुकसान से बचाया जा सका।

लाखों रुपये का कपड़ा जलकर राख

आग की चपेट में आने से गोदाम में रखा बड़ी मात्रा में रेडीमेड और थान का कपड़ा जलकर राख हो गया। प्रारंभिक तौर पर नुकसान लाखों रुपये का बताया जा रहा है। हालांकि, संपत्ति और सामान के वास्तविक नुकसान का आकलन अभी किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  2027 विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड में तैयारियां तेज, जिलाधिकारियों को समयबद्ध तैयारी के निर्देश

फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम घटना की जांच में जुटी है। आग शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य कारण से लगी, इसकी स्थिति जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट हो सकेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad