ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

थाना पंतनगर इलाके के संजय वन में मिले अज्ञात शव की शिनाख्त सुशील पाल के नाम से हुई है। बताया जा रहा है कि गृह कलेश के चलते युवक मानसिक अवसाद से गुजर रहा था और छह अप्रैल से गायब था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

बताते चलें कि 16 अप्रैल की देर शाम को वन विभाग की टीम ने थाना पंतनगर पुलिस को संजय वन के घने जंगल के बीच पेड़ पर एक युवक का शव लटका होने की सूचना दी थी। सूचना के आधार पर जब पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया तो पाया कि युवक की आयु 32 वर्ष की थी और गले में चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या की थी। काफी प्रयासों के बाद भी युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने घटना की जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

बुधवार की सुबह अज्ञात युवक के शव की शिनाख्त 32 वर्षीय सुशील पाल के नाम से हुई। मृतक के पिता तपन पाल ने बताया कि बेटा प्रिंटिंग प्रेस की दुकान पर कार्य करता था और कुछ साल पहले लव मैरिज की थी। पति और पत्नी के बीच अक्सर अनबन रहती थी और कई बार हाथापाई तक हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि दो माह पहले उसकी बहू नाराज होकर चली गई। तभी से युवक मानसिक तनाव से गुजर रहा था। 6 अप्रैल को सुशील अचानक घर से लापता हो गया था। जिसकी गुमशुदगी कोतवाली में दर्ज करवाई थी। मृतक के दो बेटा व एक बेटी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad