खबर शेयर करें -

डोईवाला: शहर में एक विशेष समुदाय के युवक द्वारा लड़की को छेड़ने का मामला सामने आया है. गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी के सैलून में तोड़फोड़ की. आरोपी युवक उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का रहने वाला है. पीड़ित लड़की के परिजनों ने युवक के खिलाफ तहरीर दी है.

नाई ने की युवती से छेड़छाड़: तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. युवक से पूछताछ की गई है. ये घटना देहरादून जिले के डोईवाला कोतवाली क्षेत्र के नूनावाला क्षेत्र की है. बृहस्पतिवार की सायं को एक सैलून चलाने वाले मोमिन नाम के युवक ने युवती से छेड़खानी की. जब युवती ने इसका विरोध किया, तो युवक ने उसके साथ बदतमीजी की.

यह भी पढ़ें -  (दुखद) हाईवे पर बिछ गई लाशें: भीषण सड़क दुर्घटना, हल्द्वानी के 4 दोस्तों ने तोड़ा दम, एक की हालत नाजुक

गुस्साए ग्रामीणों ने सैलून में की तोड़फोड़: युवती ने अपने साथ हुई पूरी घटना परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों को बताई. इससे गुस्साए ग्रामीणों ने युवक के सैलून में तोड़फोड़ कर दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए लोगों को समझाया और आरोपी युवक को पकड़ कर थाने ले आई. बताया जा रहा है पीड़ित युवती नूनावाला की रहने वाली है. कुछ दिन बाद उसकी शादी होने वाली है.

यह भी पढ़ें -  🚨 बनभूलपुरा अतिक्रमण मामला: 5300 परिवारों के पुनर्वास की तैयारी तेज! 20 मार्च से लगेंगे विशेष कैंप

नाई पर पहले भी लगे हैं छेड़छाड़ के आरोप: स्थानीय ग्रामीण व पूर्व ग्राम प्रधान नरेंद्र नेगी ने बताया कि सैलून चलाने वाले युवक ने स्थानीय युवती से छेड़खानी की. उनका आरोप है कि मोमिन नाम का ये युवक पहले भी ऐसी हरकतें कर चुका था. गुरुवार को मोमिन ने फिर छेड़खानी की तो युवती ने इसका विरोध किया. इस पर आरोपी युवक ने बदतमीजी की. यह बात लड़की ने परिजनों ओर ग्रामीणों को बताई.

यह भी पढ़ें -  🔥 🔥 🔥 गैस संकट पर सड़कों पर उतरे लोग! खाली सिलेंडर लेकर किया जोरदार प्रदर्शन 🔥 🔥 🔥

मुजफ्फरनगर का रहने वाला है आरोपी नाई: डोईवाला कोतवाल प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी का नाम मोमिन है. आरोपी मोमिन मूल रूप से मुजफ्फरनगर का रहने वाला है और नूनावाला में सैलून की दुकान चलाता था. उन्होंने बताया कि युवती के पिताजी की ओर से तहरीर दी गई है और युवक से पूछताछ की गई है.

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad