खबर शेयर करें -

उधम सिंह नगर जिले के किच्छा में कुछ लोगों ने टोल प्लाजा पर जमकर तोड़फोड़ की. साथ ही कर्मचारियों से भी मारपीट की. मामले में पुलिस भी बेबस नजर आई. पुलिस के सामने भी लोग टोल कर्मियों के साथ मारपीट कर तोड़फोड़ करते रहे. बताया जा रहा है कि मारपीट करने वाले लोग बीजेपी से जुड़े हुए हैं. फिलहाल, तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

लालपुर टोल प्लाजा पर मारपीट: जानकारी के मुताबिक, घटना बीती देर रात किच्छा में एनएच 74 पर स्थित चुकटी देवरिया के लालपुर की है. जहां पर बीजेपी नेता और उनके समर्थकों ने टोल काटने को लेकर जमकर हंगामा किया. आरोप है कि वो लोग कार से लेन नंबर 5 में पहुंचे और बिना टोल दिए बूम बैरियर को जबरन खोलने लगे. जब टोल कर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन पर हमला कर दिया.

यह भी पढ़ें -  🔥 हल्द्वानी में खरगे की रैली के बाद मंच के शुद्धिकरण पर सियासी संग्राम, कांग्रेस बोली- ‘संकीर्ण सोच’; भाजपा ने लगाया समाज बांटने का आरोप

ऐसे में टोलकर्मी अपनी जान बचा कर वहां से भागे और कार्यालय में पहुंचे. आरोप है कि वो लोग भी पीछे से वहां पहुंच गए और कार्यालय में तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी. आरोप है कि इस दौरान कैश रूम का भी दरवाजा तोड़ा गया. टोलकर्मियों का आरोप है कि पुलिस के सामने भी बीजेपी नेता तोड़फोड़ करते रहे, लेकिन पुलिस लाचार नजर आई.

यह भी पढ़ें -  🚨 हल्द्वानी एसिड अटैक केस में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मां-बेटे की उम्रकैद बरकरार; 18 माह के मासूम समेत कई लोग हुए थे प्रभावित

कई लोगों पर मुकदमा दर्ज: वहीं, घटना के बाद मामले में टोल कर्मियों ने पुलिस में तहरीर दी. जिसके आधार पर पुलिस ने एक चेयरमैन के बेटे और ब्लॉक प्रमुख समेत 10 से 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मारपीट और तोड़फोड़ का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. जिसमें कुछ लोग टोलकर्मियों को पीटते हुए नजर आ रहे हैं.

कल रात लालपुर टोल प्लाजा पर कुछ राजनीतिक व्यक्तियों पर टोल कर्मियों से अभद्रता और मारपीट के आरोप हैं. टोल कर्मियों की तहरीर पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. मामले में बारीकी से जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. जो भी अपराध करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.– उत्तम सिंह नेगी, एसपी सिटी रुद्रपुर

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  🚨 उत्तराखंड में SIR को लेकर बड़ी खबर: वोट पर आपत्ति का नोटिस आए तो न करें नजरअंदाज, कट सकता है मतदाता सूची से नाम
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad