खबर शेयर करें -

शांतिपुरी निवासी एक युवक के ट्रेन की चपेट में आने से उसके दोनों पैर शरीर से कट कर अलग हो गए हैं। घायल युवक का राममूर्ति अस्पताल बरेली में इलाज चल रहा है।

शनिवार सुबह करीब 10:10 बजे बरेली-काशीपुर अप पैसेंजर ट्रेन संख्या 5408 बरेली से काशीपुर जा रही थी। इसी दौरान शांतिपुरी रेलवे क्रासिंग से करीब 200 मीटर पहले शांतिपुरी नंबर दो प्रेमनगर निवासी 44 वर्षीय रमेश कोरंगा पुत्र फते सिंह कोरंगा रेलवे लाइन क्रास करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया।

यह भी पढ़ें -  🚨 हल्द्वानी एसिड अटैक केस में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मां-बेटे की उम्रकैद बरकरार; 18 माह के मासूम समेत कई लोग हुए थे प्रभावित

इससे उसके दोनों पैर धड़ से कट कर अलग हो गए। रेलवे की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे रुद्रपुर जिला अस्पताल लेकर गए। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे हल्द्वानी हायर सेंटर रेफर कर दिया। जहां उचित उपचार व्यवस्था ना होने पर डाक्टरों ने उसे राममूर्ति अस्पताल बरेली के लिए रेफर कर दिया है।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं: ​🏘️ बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा कब? मोहन कुड़ाई का सरकार से सवाल—“सेंचुरी के लिए रास्ता निकल सकता है तो बिंदुखत्ता के लिए क्यों नहीं?”

शनिवार देर शाम दूरभाष पर चचेरे भाई मुकेश कोरंगा ने बताया कि दोनों पैर कटने के बाद भी रमेश पूरी तरह से होश में है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  🚨 चमोली में बड़ा टनल हादसा: THDC की निर्माणाधीन सुरंग में घुसा मलबा-पानी, 9 मजदूरों की मौत; 6 अब भी लापता
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad