खबर शेयर करें -

बांदा में पति-पत्नी और वो का मामला सामने आया है। यहां के एक व्यक्ति की आठ साल पहले शादी हुई थी। शादी के कई साल बीतने के बाद भी उसे कोई औलाद नहीं हुई। इसके बाद पति-पत्नी में झगड़ा शुरू हो गया।

औलाद न होने से दुखी महिला की जिंदगी में वो ने एंट्री मारी। शौहर महिला की प्रेम कहानी से बिल्कुल अंजान था। इसकी भनक जब शौहर को लगी तो उसने विरोध शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। औलाद के चक्कर में प्रेमी से दिल लगा बैठी महिला ने एक साथ भागने का प्लान बना लिया। एक दिन महिला अपने प्रमी के साथ भाग निकली। लेकिन शौहर ने दोनों को रेलवे स्टेशन पर पकड़ लिया और डायल-112 बुलाकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उन्हें पकड़कर कोतवाली ले आई। जब अगले दिन कोतवाली पहुंचे तो वहां से बीवी और उसका प्रेमी गायब था। पीड़ित ने पुलिस पर सहयोग न करने का आरोप लगाते हुए पत्नी, उसके प्रेमी और सास के खिलाफ महिला थाना में एफआईआर कराई है।

गूलरनाका निवासी शख्स के मुताबिक, जबलपुर के जयप्रकाश नारायण वार्ड बंगाली मस्जिद के पास रहने वाली युवती से छह दिसंबर 2016 को निकाह हुआ था। निकाह के बाद से अब तक कोई संतान नहीं है। आरोप लगाया कि बीवी के कई व्यक्तियों से नाजायज संबंध थे। संतान न होने के कारण बीवी दूसरा निकाह करने के फिराक में थी। नसीम अंसारी नाम का युवक अक्सर बीवी से मिलने आता था। इसी बात को लेकर बीवी से कहासुनी हुई तो वह जनवरी में अपने मायके चली गई। एक मार्च को ससुराल आई। बोली, बारात में जाना है। उसने कपड़े और जेवरात लिए।

बीवी ने कहा कि खाईंपार मुआनी के घर छोड़ दो। इसी बीच शक हुआ तो अपने दो रिश्तेदारों को लेकर बांदा रेलवे स्टेशन पहुंचा, जहां बीवी अपने प्रेमी नसीम अंसारी के साथ मिली। दोनों ट्रेन से भागने के फिराक में थे। दोनों को पकड़कर डायल-112 पर सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को शहर कोतवाली ले गई। पीड़ित के मुताबिक, उसे और दोनों रिश्तेदार से कहा कि सुबह आना। सुबह कोतवाली पहुंचने पर बीवी और उसका प्रेमी वहां नहीं मिले। पुलिस पर संदेहजनक परिस्थितियों में भगाने का इल्जाम लगाते हुए पीड़ित एसपी से मिला। एसपी के आदेश पर पीड़ित की बीवी, उसके प्रेमी और सास के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। वहीं पीड़ित के मुताबिक उसकी बीवी और सास शातिर किस्म की है।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad