ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड निवासी इंडियन आइडल के विजेता पवनदीप राजन नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं. सोमवार को कार हादसे का शिकार होने के बाद पवनदीप का फोर्टिस अस्पताल में इलाज चल रहा है. सोमवार रात उनकी सफल सर्जरी हुई.

पवनदीप राजन की सफल सर्जरी: फोर्टिस अस्पताल प्रशासन के अनुसार पवनदीप राजन की स्थिति फिलहाल सामान्य है. वो पूरी तरह से वह होश में हैं. उन्हें विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है. पवनदीप के संबंध में फोर्टिस अस्पताल प्रशासन का कहना है कि उन्हें बहुत अधिक चोट लगी हैं. इसलिए फिलहाल वो बोल नहीं पा रहे हैं. पवनदीप अभी इशारों में बात कर रहे हैं. उन्हें विशेष ट्रीटमेंट दिया जा रहा है. खतरे की कोई बात नहीं है.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में पैक्स सचिवों की हड़ताल का 9वां दिन: 1600 करोड़ रुपये फंसे, कल से क्रमिक अनशन और 16 को सचिवालय घेराव का ऐलान

अब खतरे से बाहर हैं सिंगर पवनदीप राजन: इधर इंडियन आइडल के विजेता सिंगर पवनदीप राजन के भाई अरुण कुमार ने ईटीवी भारत से फोन पर बात की. उन्होंने बताया कि-

सोमवार को हुआ पवनदीप का ऑपरेशन पूरी तरह से सफल हुआ है. अभी उनको फोर्टिस अस्पताल के आईसीयू में रखा गया है. डॉक्टरों का कहना है कि अभी 6 से 7 दिन तक उन्हें अस्पताल में रखना पड़ेगा. स्थिति पूरी तरह से सामान्य है. डॉक्टरों ने बताया कि अब किसी प्रकार की कोई खतरे की बात नहीं है. परिवार के सदस्य अस्पताल में मौजूद हैं. पवनदीप राजन का इलाज चल रहा है.
-अरुण कुमार, पवनदीन राजन के भाई-