खबर शेयर करें -

किसी काम से हल्द्वानी आया भवाली का युवक रात होने पर यहीं रुक गया। उसने होटल में कमरा लिया और दोस्त के साथ सो गया, लेकिन सुबह वह उठा नहीं। दोस्त उसे अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।  

यह भी पढ़ें -  Breaking: यहां गोला नदी में बहा छात्र, रेस्क्यू जारी, देखिए वीडियो

मेडिकल चौकी पुलिस के अनुसार अनिकेत (27 वर्ष) पुत्र बहादुर राम भवाली में रहता था। वह एलआईसी का काम करता था। शनिवार को वह अपने दोस्त के साथ किसी काम से हल्द्वानी आया था। हल्द्वानी में अधिक रात होने के बाद अनिकेत ने हल्द्वानी में ही रुकना ठीक समझा। इसके बाद उसने नैनीताल रोड स्थित एक होटल में कमरा लिया।

यह भी पढ़ें -  🚨 हल्द्वानी में पेट्रोल पंप के सामने चलती कार बनी आग का गोला, दो लोगों ने कूदकर बचाई जान

वह यहां अपने दोस्त के साथ रुका। दोस्त सुमित के अनुसार रात को उन्होंने बहार से खाना मंगाया। खाना खाने के बाद दोनों सो गए। सुबह सुमित ने अनिकेत को उठाया। जब वह नहीं उठा तो सुमित उसे सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल ले गया। यहां से चिकित्सकों ने उसे डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय रेफर कर दिया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं:काम शुरू होने से पहले ही लग गया 'शुभारंभ' का पत्थर, निरस्त टेंडर के बीच श्रेय की सियासत पर उठे सवाल

पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad