खबर शेयर करें -

अग्रसर भारत न्यूज डेस्क | लालकुआं

​लालकुआं। क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों से स्थानीय नागरिकों में गहरी चिंता और भारी रोष व्याप्त है। मुक्तिधाम श्मशान घाट के सामने स्थित कट पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बिंदुखत्ता निवासी 35 वर्षीय युवक की दुखद मृत्यु हो गई। एक ही दिन में दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की जान जाने से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिंदुखत्ता के राजीव नगर (प्रथम) निवासी मनोज कुमार कर्नाटक (35 वर्ष), पुत्र भुवन चंद्र कर्नाटक, गुरुवार शाम लगभग चार बजे अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी से मुक्तिधाम के समीप बने कट से लालकुआं की ओर मुड़ रहे थे। उसी दौरान नगला की दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें -  मल्ला निगलाट में कथित लैंड फ्रॉड की शिकायत से हड़कंप, कमिश्नर ने डीएम को सौंपी जांच

​टक्कर इतनी भीषण थी कि मनोज कई फीट उछलकर सीधे सड़क पर जा गिरे। हादसे में उनके सिर, कमर और दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना में इलेक्ट्रिक स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं कार को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

यह भी पढ़ें -  MDDA की मैस्कॉट और स्लोगन प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान, IAS बंशीधर तिवारी ने प्रदान किए पुरस्कार

​घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया। गंभीर रूप से घायल मनोज को 108 एंबुलेंस सेवा के जरिए तत्काल डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच), हल्द्वानी भेजा गया। वहां प्राथमिक उपचार के दौरान स्थिति अत्यंत चिंताजनक देखकर चिकित्सकों ने उन्हें बरेली रोड स्थित राम मूर्ति अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

​प्राप्त नवीन जानकारी के अनुसार, पुलिस कार्रवाई के तहत मृतक के शव का हल्द्वानी स्थित एसटीएच में पोस्टमार्टम (पीएम) कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  Lalkuwan Breaking: मदिरा की दुकान पर प्रशाशन का छापा, वीडियो

​परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

​मृतक मनोज कर्नाटक का विवाह वर्ष 2013 में हुआ था। वह अपने पीछे पत्नी नीमा कर्नाटक और दो मासूम बेटियों (10 वर्ष और 8 वर्ष) को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। उनके बड़े भाई दीपू कर्नाटक सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मनोज की अकाल मृत्यु से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad