breaking news
खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा में सनसनी: स्कूल परिसर की झाड़ियों से मिली 161 जिलेटिन रॉड्स, जांच में जुटी पुलिस

समाचार विवरण:
अल्मोड़ा। जनपद के सल्ट क्षेत्र स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डभरा के परिसर में संदिग्ध विस्फोटक सामग्री मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

विद्यालय परिसर की झाड़ियों से कुल 161 बेलनाकार जिलेटिन रॉड्स बरामद की गईं, जिन्हें सावधानीपूर्वक सील कर सुरक्षित स्थान पर रखा गया है।

यह भी पढ़ें -  🌧️ उत्तराखंड में बारिश का कहर: मां-बेटे समेत 4 की मौत, केदारनाथ में महिला तीर्थयात्री की जान गई; आज 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

सूचना के अनुसार, विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य सुभाष सिंह ने झाड़ियों में संदिग्ध पैकेट देखे और तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दी।

मौके पर पहुंचे अपर उपनिरीक्षक दीवान सिंह बिष्ट व लोमेश कुमार ने पुलिस टीम के साथ क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।

तलाशी के दौरान ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिलों की बम निरोधक एवं डॉग स्क्वॉड टीमें भी मौके पर पहुंचीं। डॉग ‘मौली’ और ‘रैम्बो’ की सहायता से गहन तलाशी ली गई, जिसमें दो अलग-अलग स्थानों से जिलेटिन पैकेटों के कई बंडल बरामद हुए।

यह भी पढ़ें -  🚨 मंदिर से लौट रहे पर्यटकों की कार का भीषण हादसा, चार की मौत; झपकी ने छीन ली चार जिंदगियां

पूरे अभियान की वीडियोग्राफी ई-साक्ष्य ऐप के माध्यम से की गई और बरामदगी की फर्द मौके पर तैयार की गई। पुलिस ने इस मामले में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 की धारा 4 (क) एवं भारतीय न्याय संहिता की धारा 288 के अंतर्गत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं: बिंदुखत्ता में स्कूटी से अवैध शराब की तस्करी कर रहा तस्कर गिरफ्तार, घर के स्टोर रूम सहित 65 क्वार्टर बरामद

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा ने बताया कि विद्यालय परिसर की झाड़ियों से विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक वहां कैसे पहुंचा और इसके पीछे उद्देश्य क्या था।

उन्होंने कहा कि शीघ्र ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad