खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र के दमुवाढूंगा जंगल में शनिवार को एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान भोटिया पड़ाव निवासी 49 वर्षीय पुष्पा के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार पुष्पा दोपहर करीब 12:30 बजे दवा लेने अस्पताल जाने की बात कहकर घर से निकली थीं, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटीं। इसी दौरान उनके बेटे को एक अज्ञात कॉल आया, जिसमें सूचना मिली कि पुष्पा को दमुवाढूंगा की ओर जाते देखा गया है।

यह भी पढ़ें -  दुखद: रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट की पत्नी आशा बिष्ट का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

सूचना मिलने पर पुलिस और परिजनों ने संयुक्त रूप से खोजबीन शुरू की। देर शाम पुष्पा जंगल के पास अचेत अवस्था में मिलीं। तुरंत उन्हें नैनीताल रोड स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में डॉक्टर ने विषाक्त पदार्थ के सेवन की आशंका जताई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसओ काठगोदाम विमल मिश्रा का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का माना जा रहा है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें -  मिशन 2027: उत्तराखंड भाजपा का विधायकों को अल्टीमेटम—'जनता के बीच सुधारे प्रदर्शन, तभी मिलेगा टिकट', नवंबर-दिसंबर में होंगे दो निर्णायक सर्वे

युवक लापता, पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी

इधर चोरगलिया थाना क्षेत्र के तल्ला आमखेड़ा निवासी दिनेश चंद्र 16 अगस्त से घर से लापता हैं। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पत्नी का कहना है कि अगले दिन फोन पर बातचीत में पति ने अब घर न लौटने की बात कही थी। परिवार ने किसी अनहोनी की आशंका जताई है और पुलिस से दिनेश को जल्द खोजने की मांग की है।

यह भी पढ़ें -  जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ पर बड़ा प्रहार: नैनीताल जनपद के 20 प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट, वसूला भारी जुर्माना

पुलिस का कहना है कि मोबाइल सर्विलांस की मदद लेकर तलाश जारी है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad