ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़ के बलुवाकोट क्षेत्र में एक शिक्षक सड़क किनारे शौच करते वक्त सीधे खाई में जा गिरा. जिसकी वडह से उसकी जान चली गई.

बलुवाकोट क्षेत्र में गहरी खाई में गिरने से एक शिक्षक की जान चली गई. बताया जा रहा है कि शिक्षक सड़क किनारे शौच कर रहा था, तभी फिसल कर खाई में जा गिरा. हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव खाई से बाहकर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. उधर, एसएसबी और पुलिस ने नेपाल से लाई जा रही अवैध जैकेट की खेप के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. थाना बलुवाकोट अनील आर्य ने बताया कि शिक्षक के गहरी खाई में गिरने की सूचना ग्रामीणों से मिली थी. जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और करीब 100 मीटर गहरी खाई में उतर कर शव को बाहर निकाला. शिक्षक की पहचान विक्रम सिंह पुत्र तेज सिंह (उम्र 50 वर्ष) निवासी थल (पिथौरागढ़) के रूप में हुई है.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में पैक्स सचिवों की हड़ताल का 9वां दिन: 1600 करोड़ रुपये फंसे, कल से क्रमिक अनशन और 16 को सचिवालय घेराव का ऐलान

पुलिस की मानें तो शिक्षक गटकूना जूनियर हाईस्कूल में तैनात था. बताया जा रहा कि शिक्षक सड़क से पारी पौड़ी बैंड गटकूना रोड से नीचे गिरा था. शिक्षक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है. स्थानीय निवासी नरेंद्र सिंह बोरा ने बताया कि शिक्षक विक्रम सिंह काफी मिलनसार व्यक्ति थे. उनकी मौत के बाद स्कूल और आसपास के क्षेत्र में गम का माहौल है.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: गुटखा और पान मसाला पर एक साल का प्रतिबंध, निर्माण से बिक्री तक लागू होगी रोक
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad