ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड , रुड़की

रूडकी के भगवानपुर थाना क्षेत्र में रहमानिया इंटर कॉलेज में 9 दिसंबर को एक अध्यापक द्वारा कक्षा तीन में पढने वाले 9 साल के बच्चे की बेहरहमी से पीटाई कर दी गई, मारपीट में अली नाम का छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी इलाज के दौरान चंडीगढ़ के एक अस्पताल में मौत हो गयी।

यह भी पढ़ें -  📱 उत्तराखंड के 10वीं-12वीं के छात्रों को टैबलेट खरीदने के लिए मिलेंगे पैसे, CM धामी के निर्देश पर प्रक्रिया तेज

इसके बाद परिजनों ने स्कूल पहुंचकर स्कूल प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा काटा और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक मारपीट में घायल छात्र को पहले सहारनपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहाँ से उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया, जहाँ पर उपचार के दौरान अली की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में महिला ASI गिरफ्तार: समझौता कराने के नाम पर मांगी ₹10 हजार की रिश्वत, सतर्कता टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

परिजनों के मुताबिक भगवानपुर क़स्बा निवासी 9 साल का अली रोजाना की तरह पढने के लिए रहमानिया इंटर कॉलेज गया था आरोप है की अली कॉलेज में ही खेल रहा था तभी जीशान नाम का अध्यापक मौके पर पंहुचा और किसी बात को लेकर अली के साथ मारपीट शुरू कर दी, जीशान द्वारा की गई मारपीट में अली गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें -  (बड़ी खबर) रुद्रपुर में नवरात्रि के अवसर पर 11 से 19 अक्टूबर तक मीट-मछली की दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

अपने बच्चे अली की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगो का आरोप है की अध्यापक जीशान अक्सर इस तरह की घटनाओं से विवादों में रहता है, और वह पहले भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुका है

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad