खबर शेयर करें -

पहली बार अंडर-19 महिला विश्व कप में इंग्लैंड को हराकर चैंपियन बनी हैं, टीम ने ऐतिहासिक खिताबी जीत के बाद खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा जिसके बाद उन्होने मैदान पर जमकर डांस किया।

ऐतिहासिक खिताबी जीत के बाद भारतीय की अंडर-19 महिला टीम ने मैदान पर जमकर जश्न मनाया। जश्न बनता भी था क्योंकि पहली बार हो रहे अंडर-19 महिला वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को हराकर चैंपियन जो बने हैं। दुनिया में क्रिकेट की सबसे बड़ी संस्था यानी इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर वीडियो पोस्ट किया है। इंडियन टीम की ये मस्ती देखकर आप भी जोश से भर जाएंगे।

हाल के दिनों में ‘काला चश्मा’ सॉन्ग और उसका सिग्नेचर स्टेप क्रिकेट में ट्रेडमार्क साबित हो रहा है। हर छोटी-बड़ी सीरीज जीतने के बाद खिलाड़ी इस गाने पर डांस करते हैं। रील्स बनाते हैं। खुद फैंस भी अपने पसंदीदा प्लेयर्स के वीडियो का इंतजार करते हैं।

मुकाबले की बात करें तो टॉस जीतकर भारत ने फाइनल में बोलिंग का फैसला किया। तितास ने शुरुआती ओवर में ही इंग्लैंड की ओपनर लिबर्टी हीप को आउट कर भारत को शानदार शुरुआत दिलाई। पावरप्ले में इंग्लैंड का स्कोर तीन विकेट पर 22 रन हो गया था। शेफाली वर्मा ने अपने बोलर्स का बढ़िया इस्तेमाल किया।
इंग्लैंड की पारी को 17.1 ओवर में महज 68 रन पर समेटने के बाद 14 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर शनिवार को अपना 19वां जन्मदिन मनाने वाली कप्तान शेफाली वर्मा को शानदार तोहफा दिया। भारत के लिए सौम्या तिवारी और जी तृषा ने 24-24 रन की पारी खेली दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 46 रन की साझेदारी कर टीम की जीत सुनिश्चित की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad