खबर शेयर करें -

एक युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों का आरोप है कि गांव का एक युवक उससे छेड़खानी करता था. मना करने पर जान से मारने की धमकी देता था. इतना ही नहीं उसने मोबाइल से अश्लील फोटो खींचकर सोशल मीडिया में वायरल भी कर दिया. इसके बाद लड़की सदमे आ गई और उसने खौफनाक कदम उठा लिया.

उत्तर प्रदेश के बांदा में एक युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक समेत 3 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें -  🚨 हल्द्वानी एसिड अटैक केस में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मां-बेटे की उम्रकैद बरकरार; 18 माह के मासूम समेत कई लोग हुए थे प्रभावित

मामला पैलानी थाना के एक गांव का है. यहां की रहने वाली 18 साल की युवती का शव बीते दिनों घर से पांच सौ मीटर दूर नीम के पेड़ से लटका मिला था. घटना के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया. अंतिम संस्कार के बाद मृतक की मां ने पुलिस से लिखित शिकायत दी है. शिकायत में पुलिस को बताया कि उसके पति महाराष्ट्र में रहकर मजदूरी करते हैं.

अश्लील फोटो फेसबुक पर किया वायरल

गांव के एक युवक पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह बेटी के साथ छेड़खानी करता था. साथ ही उसने बेटी की अश्लील फोटो खींच ली थी, जिसे अपनी फेसबुक अकाउंट से वायरल कर दिया था. उसका स्क्रीन शॉट भी परिवार के पास में मौजूद है. वह जब आरोपी युवक के घर शिकायत करने गई.

यह भी पढ़ें -  🚨 मुक्तेश्वर में पर्यटकों का टैंपो ट्रैवलर गहरी खाई में गिरा, दो की मौत; कई घायल

आरोपी के परिजनों ने जान से मारने की दी धमकी

इस दौरान आरोपी के पिता और मामा ने बात सुनने की बजाय गालियां देने लगा. मृतक के परिजनों का यह भी आरोप है कि आरोपी के परिजनों ने जान से मारने की धमकी भी दी. वायरल फोटो देखकर बेटी सदमे में आ गई और उसने फंदे से लटककर जान दे दी.

मामले में थाना अध्यक्ष ने कही ये बात

पैलानी थाना अध्यक्ष संदीप पटेल ने बताया कि एक युवती ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी है. उसकी मां ने गांव के एक युवक और उसके परिजनों पर आरोप लगाते हुए शिकायत की है. इसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है. विवेचना के क्रम में जो भो साक्ष्य आएंगे उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें -  🚨 चमोली में बड़ा टनल हादसा: THDC की निर्माणाधीन सुरंग में घुसा मलबा-पानी, 9 मजदूरों की मौत; 6 अब भी लापता

 

(अगर आपके या आपके किसी परिचित में मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad