खबर शेयर करें -

टेंट हाउस के कर्मचारी की पर्दा खोलने के दौरान शराब पी रहे युवकों ने लाठी-डंडों से जबरदस्त पिटाई कर दी, जिस पर युवक को हल्द्वानी के अस्पताल में ले जाया गया है,

हल्द्वानी – एम्बुलेंस चालकों की मनमानी के कारण टैक्सी की छत पर बांध ले जाना पड़ा शिक्षक का शव

टेंट हाउस के कर्मचारी की पर्दा खोलने के दौरान शराब पी रहे युवकों ने लाठी-डंडों से जबरदस्त पिटाई कर दी, जिस पर युवक को हल्द्वानी के अस्पताल में ले जाया गया है, जहां उसके सिर में गंभीर चोट है, वही पीड़ित की पत्नी ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें -  🌧️ उत्तराखंड में बारिश का कहर: मां-बेटे समेत 4 की मौत, केदारनाथ में महिला तीर्थयात्री की जान गई; आज 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर निवासी प्रेमलता पत्नी सोनू कुमार ने स्थानीय कोतवाली में तहरीर देते हुए कहा है कि गत रात्रि लगभग 11:45 बजे अंबेडकर पार्क में लगे सिटी टेंट हाउस के टेंट को खोलने के लिए उसके पति जोकि टेंट हाउस में कर्मचारी है, जैसे ही पर्दा उतारने के लिए पहुंचे तभी पर्दे के पीछे शराब पी रहे कुछ युवकों ने उसके पति के साथ गाली गलौच करते हुए टेंट नहीं खोलने के लिए धमकाया, इस पर जब उसके पति ने एतराज जताया तो आरोपी युवक यूनुस, शिवम, लालू और नितिन सहित कई युवकों ने लाठी-डंडों और लोहे की कुर्सियों से मारपीट शुरू कर दी, इतना ही नहीं इसके बाद कुछ और युवकों ने आकर पुनः उसके पति के साथ प्राणघातक हमला करते हुए मारपीट की, जिसे गंभीर अवस्था में वह हल्द्वानी के अस्पताल में ले गए, घायल टेंट हाउस कर्मी की पत्नी ने कोतवाली पुलिस से मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। इधर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा का कहना है कि पुलिस को रात्रि में हुए विवाद की जानकारी मिली है, घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी तब तक आरोपी फरार हो चुके थे, जिनकी तलाश की जा रही है, जल्द ही मामले में आवश्यक कार्यवाही कर आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें -  🚨 मंदिर से लौट रहे पर्यटकों की कार का भीषण हादसा, चार की मौत; झपकी ने छीन ली चार जिंदगियां

मणिपुर हिंसा – मणिपुर के हालात पर गृहमंत्री अमित शाह ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, राज्य में 50 दिन से जारी है हिंसा

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  🏔️ ओम पर्वत से फिर गायब हुई बर्फ, पवित्र आकृति धुंधली पड़ने से बढ़ी चिंता; पहाड़ों में भू-धंसाव ने भी बढ़ाई मुश्किलें
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad