खबर शेयर करें -

राजस्थान (Rajasthan) के भीलवाड़ा (Bhilwara) जिले में एक लड़की को छेड़ना एक शराबी लड़के को इतना भारी पड़ा कि उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह फिलहाल ICU में बताया जा रहा है।

उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। सिर में गंभीर चोटें हैं और शरीर में कुछ जगहों से हड्डी चटक गई है। पूरा घटनाक्रम रात करीब साढ़े दस बजे सुभाष नगर थाना इलाके का है।

पुलिस ने बताया कि साईं मंदिर के नजदीक मेडिकल के बाहर से एक युवती गुजर रही थी। इसी दौरान वहां मोहम्मद शाहिद शेख भी बैठा था। वह शराब के नशे में था और ठेके पास ही बैठा था। इस दौरान उसने लड़की से छेड़छाड़ की और उसके कपड़े पकड़ लिए। लड़की ने पुलिस को बताया कि वह अपनी मां और छोटी बहन के साथ बाजार आई थी। कुछ सामान लेकर मेडिकल की दुकान पर होते हुए वापस घर की ओर जा रही थी।

बयान देने की हालत में नहीं आरोपी लड़का

इसी दौरान शाहिद ने बदतमीजी की। तभी लड़की और उसकी बहन ने शाहिद को धक्का मारा और उसे सड़क पर गिराकर पीटा। उसके बाद वहां कुछ अन्य लोग भी आए उन्होंने भी शाहिद पर हाथ साफ कर लिए। बाद में अन्य लोगों ने शाहिद   को बचाया और इसकी सूचना पुलिस को दी। उसे देर रात बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर लड़की ने पुलिस थाने में केस दर्ज कराया है। उसने पुलिस को बताया कि शाहिद ने मेरे उपर हमला किया था, बचाव में उससे मारपीट की गई। फिलहाल शाहिद को महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह बयान देने की हालत में नहीं है, इस कारण उसके बयान दर्ज नहीं हो सके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad