खबर शेयर करें -

हल्द्वानी-नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रांसफार्मर लेकर पहाड़ की ओर जा रहा एक कैंटर मटियाली बैंड के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में कैंटर में लिफ्ट लेकर जा रही पांच महिलाएं और कैटर चालक घायल हो गया। घायलों को इलाज के लिए हल्द्वानी एसटीएच और बेस अस्पताल भेजा गया।

लालकुआं पुलिस ने महज 8 घंटे के अंदर किया चोरी का पर्दाफाश, चोरी का माल समेत चोर गिरफ्तार

यह भी पढ़ें -  🚨 बनभूलपुरा अतिक्रमण मामला: 5300 परिवारों के पुनर्वास की तैयारी तेज! 20 मार्च से लगेंगे विशेष कैंप

बृहस्पतिवार शाम कैंटर ट्रांसफार्मर लेकर अल्मोड़ा जा रहा था। भुजियाघाट में धार्मिक कार्यक्रम से वापस लौट रही राधा देवी पत्नी जीवन सिंह, जानकी देवी पत्नी दान सिंह, दीपा देवी पत्नी धन सिंह, दुर्गा देवी पत्नी गुलाब सिंह और चंपा पत्नी नारायण सिंह सभी निवासी कुरिया गांव गेठिया को काफी लंबे इंतजार के बाद भी कोई यात्री वाहन नहीं मिला तो उन्होंने कैंटर से लिफ्ट ले ली।

यह भी पढ़ें -  🔥 🔥🔥 हल्द्वानी में गैस संकट के बीच ‘जुगाड़ किचन’! पंखे वाली भट्टी और ड्रम चूल्हों से चल रही रसोई 🔥🔥🔥

राष्ट्रीय राजमार्ग पर मटियाली मोड़ पर वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे के बाद महिलाओं में चीखपुकार मच गई। स्थानीय लोगों, यात्रियों और पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को खाई से निकाला। सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र कोटलिया ने निजी वाहन से घायलों को इलाज के लिए हल्द्वानी लेकर गए। रास्ते से दो घायलों को 108 में शिफ्ट कर दिया गया।

यह भी पढ़ें -  🌩️ 🌩️ 🌩️ उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम! तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट ⚠️ 60 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं 🌩️ 🌩️ 🌩️

गंभीर घायल राधा देवी को सुशीला तिवारी रेफर कर दिया गया। चालक धारा सिंह पुत्र जागीर लाल निवासी इज्जतनगर बरेली सहित अन्य घायलों का बेस अस्पताल में इलाज चल रहा है।

परीक्षाओं का मूल्यांकन पूरा, इसी महीने आ सकता है सीबीएसई और उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad