खबर शेयर करें -

लालकुआं पुलिस ने महज 8 घंटे के अंदर किया चोरी का पर्दाफाश लाखों के माल समेत चोर गिरफ्तार, एसएसपी द्वारा 5000 तथा व्यापार मंडल द्वारा 5100 नगद पुरस्कार की घोषणा

लालकुआं – तेज रफ्तार डंपर ने बीच बाजार में युवक को कुचला, मौके पर हुई युवक की दर्दनाक मौत 

लालकुआं पुलिस ने महज 8 घंटे के अंदर किया चोरी का पर्दाफाश लाखों के माल समेत चोर गिरफ्तार, एसएसपी द्वारा 5000 तथा व्यापार मंडल द्वारा 5100 नगद पुरस्कार की घोषणा
लालकुआं पुलिस ने व्यापारी नेता संजय जोशी की दुकान से हुए चोरी के मामले में महज 8 घंटे के अंदर पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की है पुलिस ने चोर को गिरफ्तार करने के साथ ही उसके कब्जे से चोरी किया गया लाखों रुपए का माल तथा 4981की नगदी भी बरामद की है
उल्लेखनीय है कि व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष संजय जोशी की गोला रोड निकट रेलवे क्रॉसिंग पर मेमोरी डिजिटल वर्ल्ड के नाम से दुकान है

यह भी पढ़ें -  ​बिंदुखत्ता: भव्य तिरंगा बाइक रैली

उनके द्वारा कोतवाली में दी गई तहरीर में अवगत कराया गया था कि अज्ञात चोर द्वारा उनकी दुकान में सेंधमारी कर डीएसएलआर कैमरा फिंगरप्रिंट डिवाइस मोबाइल सेट समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया गया है इधर आज पुलिस क्षेत्राधिकारी ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस चोरी के खुलासे की ओर तेजी के साथ आगे बढ़ी और मुखबिर की एक मुकम्मल सूचना परअभियुक्त सुमित सिंह उर्फ पुत्तु पुत्र पप्पू सिंह निवासी खड्डी मोहल्ला लालकुआं को रूद्रपुर किच्छा बायपास किच्छा चीनी मिल को जाने वाली रोड से दबोचते हुए उसके कब्जे से 11 मोबाइल फोन तीन कीपैड फोन डीएसएलआर कैमरा मोबाइल कवर एडेप्टर डाटा केबल चार्जर हाथ की घड़ी पेंट कमीज मफलर बेल्ट टीशर्ट के अलावा ₹4981 की नकदी के साथ गिरफ्तार किया गया

यह भी पढ़ें -  'भारत माता की जय' से गूंजा बिंदुखत्ता का कार रोड: कांग्रेसियों ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा

अभियुक्त के खिलाफ माल बरामदगी के आधार पर मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जाएगा इधर चोरी की घटना का खुलासा होने पर एसएसपी नैनीताल द्वारा पुलिस टीम को ₹5000 नगद पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई है जबकि व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट दानी ने भी व्यापार मंडल की ओर से ₹5100 पुलिस टीम को नगद दिए जाने की घोषणा की है

यह भी पढ़ें -  (लालकुआं ब्रेकिंग): विधायक पर अभद्र टिप्पणी, FIR

पत्रकार वार्ता में पुलिस क्षेत्राधिकारी के साथ कोतवाल डीआर वर्मा भी मौजूद रहे चोरी का पर्दाफाश करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रजनी आर्या नीरज सिंघल आनंदपुरी किशोर रौतेला चंद्रशेखर संदीप राय गुरमेज सिंह कमिल बिष्ट शामिल रहे.

लालकुआं : (दर्दनाक हादसा) ट्रक की चपेट में आने से 35 वर्षिय युवक की मौत , पुलिस ने ट्रक समेत चालक को किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad