ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में एक रिश्तेदार की मौत के बाद उन्हें सुपुर्द ए खाक कर वापस लौट रहे दढ़ियाल टांडा के लोगों की एक कार कालाढूंगी बाजपुर मार्ग में गड़प्पू जंगल में पेड़ से टकरा गई। जिस हादसे में बुआ भतीजे की मौत हो गई। जबकि एक चार वर्षीय बच्चे सहित तीन लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष भगवान महर कई पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। राहगीरों की मदद से घायलों को कालाढूंगी अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में मुख्यमंत्री धामी से मिला प्रतिनिधिमंडल, आरओबी और बिंदुखत्ता के विकास मुद्दों पर , जानिए

जानकारी के अनुसार मंगलवार को टांडा बादली जिला रामपुर उत्तर प्रदेश निवासी 24 वर्षीय फिरासत अली पुत्र अशरफ अली, 35 वर्षीय जुबेर हिलाल पुत्र अकबर अली,35 वर्षीय शाहनाज पत्नी जुल्फिकार, दढ़ियाल जिला रामपुर निवासी 35 वर्षीय मुसब्बिहा पत्नी हाजी शकीर, चार वर्षीय बच्चे सहित अपनी कार संख्या यूपी 14 सीएफ 0234 से हल्द्वानी निवासी भाई की बेटी की मौत के बाद दफन से वापस लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें -  अवकाश के दिन भी जारी रही पैक्स कर्मचारियों की हड़ताल, शासन-प्रशासन को उग्र आंदोलन की चेतावनी

कालाढूंगी से बाजपुर मार्ग में दोपहर  लगभग दो बजे के पास गड़प्पु जंगल में उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में मुसब्बिहा और फिरासत की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को कालाढूंगी अस्पताल से 108 सेवा से हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। हादसा इतना भंयकर था कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार जुबेर हिलाल चला रहा था।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में महिला ASI गिरफ्तार: समझौता कराने के नाम पर मांगी ₹10 हजार की रिश्वत, सतर्कता टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

जानकारी मिलने पर मृतकों की परिजन भी कालाढूंगी अस्पताल पहुंच गए, जिनका रो रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना पर अस्पताल में रिश्तेदारों की भीड़ लग गयी। थानाध्यक्ष भगवान महर ने बताया की दुर्घटना की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad