खबर शेयर करें -

दीपक कुमार (58) काफी दिनों से कैंसर बीमारी से जूझ रहे थे। सोमवार सुबह अचानक दीपक की तबीयत खराब हो गई और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। लेकिन उसके बाद जो हुआ उसने सबको हैरान कर दिया।

एक्शन में भारत सरकार -जेनेवा में भारत विरोधी पोस्टरों से नाराज होकर, रविवार को दिल्ली में स्विट्जरलैंड के राजदूत को किया तलब,

कैंसर से जूझ रहे एक व्यक्ति की मौत के बाद परिजन श्मशान ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इस बीच अचानक वो बैठकर बोलने लगा। ग्रामीण को जिंदा देख लोगों के होश उड़ गए। परिजन उसे आनन-फानन अस्पताल ले गए। वहां उक्त व्यक्ति को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें -  🟥 बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी: आरोपी कर्मचारी प्रमोद नौटियाल निलंबित, 3 सदस्यीय उच्चस्तरीय जांच समिति गठित

झबरेड़ा कस्बा निवासी दीपक कुमार (58) काफी दिनों से कैंसर बीमारी से जूझ रहे थे। सोमवार सुबह अचानक दीपक की तबीयत खराब हो गई और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने रिश्तेदारों को अंतिम दर्शन के लिए बुला लिया और अर्थी बनाकर श्मशान घाट ले जाने की तैयारी करने लगे।

यह भी पढ़ें -  🟥 रुद्रपुर: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप,सहेली का भाई निकला शैतान, पुलिस जांच में जुटी

‘मुर्दा’ बोला- यह सब तुम क्या कर रहे हो?

आखिरी स्नान कराते समय अचानक दीपक अर्थी से उठ गया और बोला यह सब तुम क्या कर रहे हो। यह नजारा देख लोगों के होश उड़ गए। इसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में दीपक को रुड़की अस्पताल में भर्ती कराया।

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह हुआ गिरफ्तार, 

यह भी पढ़ें -  नैनीताल दुग्ध संघ की 702वीं समिति शुरू, महिलाओं ने संभाली कमान

जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर गांव पहुंचे तो ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। यह घटना झबरेड़ा क्षेत्र में दिनभर चर्चा का विषय बनी रही। उधर, परिजनों ने दोपहर बाद अंतिम संस्कार कर दिया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad