खबर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रविवार को हरिद्वार दौरे पर हैं। यहां ऋषि कुल आयुर्वेद महाविद्यालय में चल रही आयुर्वेदिक पशु चिकित्सा सेमिनार में उन्होंने शिरकत की। उनके पहुंचने की जानकारी मिलते ही युवा कांग्रेस कार्यकर्ता काले झंडे दिखाकर उनका विरोध करने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पहले ही रोक दिया।

सामने आयी महिला से मारपीट और बलात्कार की घटना, पति और ससुर गिरफ्तार,

हरिद्वार में सीएम पुष्कर सिंह धामी को काले झंडे दिखाने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में लिया। यूथ कांग्रेस अंकिता भंडारी हत्याकांड, भर्ती घोटाला और बेरोजगार संघ के युवाओं पर चलाई गई लाठीयो के विरोध में प्रदर्शन करने जा रहे थी, लेकिन प्रशासन द्वारा पहले ही उन्हें रोक लिया गया। कार्यकर्ताओं के नहीं मानने पर पुलिस ने सभी पदाधिकारियों को हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें -  🚨 मंदिर से लौट रहे पर्यटकों की कार का भीषण हादसा, चार की मौत; झपकी ने छीन ली चार जिंदगियां

सीएम धामी आज रविवार को हरिद्वार दौरे पर हैं, जहां वह सबसे पहले हरिद्वार के ऋषि कुल आयुर्वेद महाविद्यालय में चल रही आयुर्वेदिक पशु चिकित्सा सेमिनार में पहुंचे। इसके बाद कनखल के पास गौतम फार्म हाउस में वैश्य परिवार मिलन समारोह में प्रतिभाग करेंगे।

यह भी पढ़ें -  🌧️ उत्तराखंड में बारिश का कहर: मां-बेटे समेत 4 की मौत, केदारनाथ में महिला तीर्थयात्री की जान गई; आज 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

वहीं इस दौरान पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए कांग्रेसी नेता नितिन तेशवर ने बताया कि उत्तराखंड में युवाओं की ओर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जहां एक ओर भर्ती घोटाला हो रहे है वहीं इस बार के बजट में युवाओं की ओर ध्यान भी नहीं दिया गया है। ऐसे में उत्तराखंड का युवा जाए तो कहां।

यह भी पढ़ें -  🚌 रक्षाबंधन पर महिलाओं को धामी सरकार की बड़ी सौगात, 28-29 अगस्त को उत्तराखंड रोडवेज बसों में मुफ्त सफर

फर्जी दस्तावेज पर भारतीय नागरिकता हासिल  करने वाले पांच बांग्लादेशी गिरफ्तार, लेकर करवाते थे घुसपैठ 

इसी के विरोध में आज यूथ कांग्रेस में काले झंडे दिखाकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हकीकत बताना चाहा लेकिन हर बार की तरह प्रशासन को आगे लाकर सरकार अपने आप को बचाने का काम कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad