ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

आगरा जिले में एटीएस ने पांच बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पहले इन्होंने फर्जी दस्तावेज लगाकर भारत की नगरिकता ली। इसके बाद अन्य साथियों को भी बांग्लादेश की सीमा पार कराने लगे।

रुद्रपुर : कबाड़ की दुकान में लगी भीषण आग, बाइक, एक मैजिक लोडर और करीब तीन ई-रिक्शे भी आये  आग की चपेट में

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से यूपी एटीएस ने फर्जी दस्तावेज पर भारतीय नागरिकता हासिल करने वाले पांच बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। ये सभी आगरा के पॉश इलाके में नगर निगम की जमीन पर ठिकाना बनाकर कबाड़ का कारोबार कर रहे थे।

बांग्लादेशी नागरिकों को कराते थे सीमा पार

इनमें शामिल अजीजुर गाजी और उसकी पत्नी जन्नत आरा बाकी बांग्लादेशी नागरिकों को सीमा पार कराते थे। जन्नत आरा के पास बांग्लादेश का पासपोर्ट भी मिला है। इसके अलावा इब्राहिम शेख, राजू शेख और उसकी पत्नी मुक्ता शेख को भी गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में बताया कि जन्नत आरा के पास पासपोर्ट होने की वजह से उसे लोगों को सीमा पार कराने में आसानी होती है। साथ ही बांग्लादेश पैसा भेजने में भी कोई दिक्कत नहीं आती है

बांग्लादेश की आईडी सहित अन्य दस्तावेज बरामद

दरअसल, जन्नत आरा शुक्रवार को आगरा जेल में बंद इब्राहिम के बेटे परवेज, बेटी रहीमा और अपने भाई हसन से मिलने गई थी। मुलाकात के लिए उसने अपने पासपोर्ट की प्रति जमा कराई जिससे वह जांच एजेंसियों की नजरों में आ गयी। एटीएस ने दो आधार कार्ड, बांग्लादेश की आईडी, कोविड वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट आदि बरामद किया है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम ने जीत से किया आगाज, भारतीय टीम ने 5 विकेट से जीत दर्ज की. 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad