खबर शेयर करें -

चालक को नींद की झपकी आने से कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, तीन व्यक्ति घायल चौकी खैरना पुलिस ने सकुशल रेस्क्यू किया।

खाई में गिरे कुत्ते को तलाशने पहुंचे थे, मिले पांच सौ व हजार के नोट

खैरना गरमपानी क्षेत्र अंतर्गत फ्रॉग कैंप के पास एक कार संख्या UK03-6332 के चालक सुजीत चंद्र पुत्र स्वर्गीय रमेश चंद्र जौहरी उम्र 48 वर्ष निवासी चाणक्यपुरी थाना प्रेमनगर जिला बरेली उत्तर प्रदेश को नींद की झपकी आने के कारण कार पैराफिट से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें सवार उनकी पत्नी गरिमा सक्सेना उम्र 44 वर्ष बेटा सार्थक जौहरी उम्र 18 वर्ष घायल हो गए।

यह भी पढ़ें -  ⚠️ मिडिल ईस्ट तनाव का असर भारत तक! गैस सप्लाई घटी, उत्तराखंड सरकार ने शुरू की ‘लकड़ी ईंधन’ की तैयारी

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे खैरना चौकी प्रभारी एसआई दिलीप कुमार के नेतृत्व में चौकी पुलिस टीम के साथ तत्काल रेस्क्यू कर तीनों घायलों को प्राइवेट वाहन से गरमपानी अस्पताल भेजा लाया गया जहां घायलों का उपचार चल रहा है डॉक्टरो द्वारा बताया गया कि दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की स्थिति अब सामान्य है मौके पर वाहन को सड़क किनारे कर यातायात सुचारू किया गया।

यह भी पढ़ें -  💻 साइबर ठगों पर सरकार का ‘डिजिटल चाबुक’! 15 करोड़ का बड़ा बजट, अब डार्क वेब तक पहुंचेगी पुलिस

पूछताछ में चालक सुजीत चंद्र ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ बरेली से अल्मोड़ा को जा रहे थे और नींद की झपकी आने से कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

यह भी पढ़ें -  🌫️ घनी धुंध ने रोकी कुमाऊं की उड़ानें! 26 हेलीकॉप्टर फ्लाइट रद्द, यात्रियों में हड़कंप

नैनीताल में रोपवे की बैरिंग टूटने से हवा में लटके रहे 13 लोग, एक घंटे तक अटकी रही सांसें

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad