ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

देहरादून: इंड‍िगो की फ्लाइट 6E-7468 ने जयपुर से देहरादून के लिए उड़ान भरी थी. इस फ्लाइट का एक इंजन 18 हजार फीट की ऊंचाई पर फेल हो गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक देहरादून आ रहे विमान में 70 पैसेंजर सवार थे. खराब इंजन के साथ करीब 30 म‍िनट इंड‍िगो की फ्लाइट हवा में लटकी रही.

यह भी पढ़ें -  🚨 (ब्रेकिंग) लालकुआं :सड़क हादसा, स्कूटी के उड़े परखच्चे! घायल युवक को भेजा सुशीला तिवारी हॉस्पिटल 🚨

दरअसल इंडिगो के इस व‍िमान ने जयपुर एयरपोर्ट से शाम 5:55 बजे उड़ान भरनी थी, लेकिन कुछ तकनीकी कारणों की वजह से 40 म‍िनट की देरी से विमान ने 6:35 बजे देहरादून के लिए उड़ान भरी. फ्लाइट के एक इंजन में उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही खराबी आ गई. इस दौरान कई पैसेंजर घबरा गए, इसके बाद पायलट ने व‍िमान की इमरजेंसी लैंड‍िंग की एयर द‍िल्ली के ट्रैफिक कंट्रोल स‍िस्‍टम (ATC) से अनुमत‍ि मांगी और फिर फ्लाइट को द‍िल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कराया गया।

यह भी पढ़ें -  पिथौरागढ़ में गुलदार का आतंक: आंगन में खेल रहे 10 वर्षीय बच्चे को उठा ले गया, झाड़ियों में मिला शव

दिल्ली एअरपोर्ट पर हुई एमरजेंसी लैंडिंग

इंड‍िगो की फ्लाइट 6E-7468 रात करीब 8:10 बजे इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड हुई. यात्रियों को सुरक्षित एयरपोर्ट टर्मिनल में लाया गया और इसके बाद उन्हें दूसरी फ्लाइट से देहरादून भेजा गया। द‍िल्ली एयरपोर्ट के अधिकार‍ियों ने बताया क‍ि एटीआर टर्बोप्रॉप व‍िमान (VT-IRA) के इंजन में खराबी आने के बाद इंड‍िगो की जयपुर-देहरादून उड़ान को द‍िल्ली डायवर्ट किया गया था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  पंतनगर किसान मेला देखने जा रहे मोटाहल्दू के युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, अज्ञात वाहन की टक्कर से पसरा मातम
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad