ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए शनिवार को नामांकन खत्म हो गए। आखिरी दिन प्रदेशभर में नामांकन को लेकर उत्साह तो नजर आया लेकिन सदस्य पद के लिए सबसे के कम नामांकन सामने आए।

बड़ी संख्या में पद रिक्त रह जाएंगे।

राज्य निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, शुरुआती तीन दिन में कुल 66,418 पदों के लिए 32,239 नामांकन दर्ज हुए थे। खबर लिखे जाने तक अंतिम दिन के आंकड़े आने बाकी थे। ग्राम प्रधान के 7499 पदों के लिए सर्वाधिक 15,917 नामांकन तीन दिन में आए, जिनका आंकड़ा शनिवार को और बढ़ गया। ग्राम पंचायत सदस्य पद के 55,587 पदों के सापेक्ष तीन दिनों में केवल 7235 नामांकन जमा हुए थे। शनिवार को भी इस आंकड़े में कोई उत्साह नजर नहीं आया।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं: हाईवे पर टुकटुक से छिटककर नीचे गिरा युवक, सिर पर गंभीर चोट लगने से हुई मौत; परिवार में मातम

राज्य निर्वाचन आयोग अब सात से नौ जुलाई के बीच इन नामांकन पत्रों की जांच करेगा। यह दोनों चरणों के चुनाव के लिए नामांकन हुए हैं। इसके बाद पहले व दूसरे चरण के लिए नाम वापसी का मौका 10 व 11 जुलाई को मिलेगा। फिर पहले चरण का चुनाव चिह्न का आवंटन 14 जुलाई को किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  📱 उत्तराखंड के 10वीं-12वीं के छात्रों को टैबलेट खरीदने के लिए मिलेंगे पैसे, CM धामी के निर्देश पर प्रक्रिया तेज

इसके बाद अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। 24 जुलाई को पहले चरण का मतदान होगा। वहीं, दूसरे चरण के लिए चुनाव चिह्न आवंटन 18 जुलाई को किया जाएगा। 28 जुलाई को दूसरे चरण का मतदान होगा। दोनों चरणों का मतदान परिणाम 31 जुलाई को आएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  कैंची धाम में श्रद्धालुओं की संख्या होगी सीमित, अनिवार्य होगा पंजीकरण; सीएम धामी का बड़ा ऐलान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad