खबर शेयर करें -

 मुखानी थानाक्षेत्र में चोरों ने एक बार बड़ी घटना को अंजाम दिया। यहां घर में ताला लगाकर बेटे का उपचार कराने गए सेवानिवृत्त शिक्षक वापस लौटे तो चोर खंगाल चुके थे। घर के मुख्य गेट पर ताला लगा था, लेकिन अंदर लगे सभी ताले टूटे और घर अस्त-व्यस्त पड़ा था। चोर घर से लाखों रुपए के जेवर समेत ले गए हैं। मुखानी पुलिस ने शातिरों की तलाश शुरू कर दी है। 

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड भाजपा: मंडल अध्यक्ष की राय तय करेगी विधायकों का टिकट, जानिए

हिम्मतपुर मल्ला गीतांजलि लेन निवासी उदयराज सिंह सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। उदयराज के मुताबिक उनके बेटे के नाक में दिक्कत है और दिल्ली से उसका उपचार चल रहा है। बीती 12 फरवरी को वह बेटे के उपचार के लिए दिल्ली गए थे। जाने से पहले उन्होंने घर के हर गेट पर ताला लगाया था। बेटे को डॉक्टर को दिखाकर वह 2 मार्च को वापस लौटे तो घर के मुख्य द्वार पर ताला लगा था, लेकिन जैसे ही ताला खोल कर अंदर पहुंचे तो उनके होश फाख्ता हो गए। अंदर लगे सभी ताले टूटे और घर अस्त-व्यस्त पड़ा था।

यह भी पढ़ें -  🟠 BJP की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, 65 सदस्यीय टीम में उत्तराखंड के 4 बड़े चेहरे; तीरथ रावत को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

उदयराज के मुताबिक चोर अलमारी में रखे लाखों रुपए के जेवर चोरी कर फरार हो गए। जिसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही शातिरों को मय चोरी के माल समेत गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  🚨 हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: AC ठीक करते समय पिता को लगा करंट, बचाने दौड़ी 8 साल की बेटी भी चपेट में; दोनों की मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad