ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रविवार को परिवार के साथ परमार्थ निकेतन आश्रम में गंगा आरती में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने ऑलवेदर रोड बनने के बाद होने वाले फायदे के बारे में बताया।

उत्तराखंड में आयुष्मान कार्ड धारकों का आंकड़ा 50 लाख पार, शत प्रतिशत लाभार्थियों के कार्ड बनाने का लक्ष्य किया जाएगा हासिल

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि ऑलवेदर रोड का काम पूरा होने के बाद विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा सालभर हो सकेगी। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य भी इस साल दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद देहरादून से दिल्ली का सफर छह घंटे से घटकर महज दो घंटे का रह जाएगा।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता:अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन 12वें दिन भी जारी, जानिए

गडकरी रविवार को परिवार के साथ ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन आश्रम में गंगा आरती में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि चारों धामों तक ऑलवेदर रोड का निर्माण कार्य चल रहा है। जब यह काम पूरा हो जाएगा, तब तीर्थयात्री सालभर बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा कर सकेंगे। अभी यह यात्रा छह माह ही चलती है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में पैक्स सचिवों की हड़ताल का 9वां दिन: 1600 करोड़ रुपये फंसे, कल से क्रमिक अनशन और 16 को सचिवालय घेराव का ऐलान

तेज गति से आ रहे वाहन ने 2 किशोरियों को मारी जोरदार टक्कर, दूसरी गाड़ी से कुचली दोनों किशोरियां

उन्होंने कहा कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे प्रोजेक्ट दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। जनवरी 2024 से लोग हवाई यात्रा करने के बजाय कार से यात्रा करना ज्यादा पसंद करेंगे। केदारनाथ में रोपवे का काम भी शुरू हो गया है। इससे यात्रा और सुगम हो जाएगी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: गुटखा और पान मसाला पर एक साल का प्रतिबंध, निर्माण से बिक्री तक लागू होगी रोक

निरीक्षण के लिए सड़क मार्ग से आए गडकरी

दिल्ली से ऋषिकेश तक हाईवे का निरीक्षण करने के उद्देश्य से नितिन गडकरी सड़क मार्ग से ऋषिकेश आए। उन्होंने कहा कि इस हाईवे में अभी कुछ और कार्य करने की जरूरत है। उसके लिए भी निर्देश दिए जाएंगे।
तैयार हो रहा डीजल और पेट्रोल का विकल्प
गडकरी ने कहा कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से डीजल और पेट्रोल का विकल्प भी तैयार किया जा रहा है।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad