खबर शेयर करें -

भीमताल के समीप शिलौटी क्षेत्र में वन विभाग के पिंजड़े में एक तेंदुआ फंस गया। मालूम हो कि 25 नवंबर 2024  को इसी क्षेत्र में तेंदुआ या फिर बाघ ने लीला देवी पत्नी स्व नरोत्तम को अपना निवाला उस समय बना दिया था, जब वह घास लेने के लिए जंगल गई थी। 

यह भी पढ़ें -  नगर पंचायत चुनाव लालकुआं: भाजपा प्रत्याशी का निर्दलीय पर सनसनी आरोप, स्टांप में लिखकर देने के बावजूद लड़ गए चुनाव

लीला देवी का शव लगभग एक किमी जंगल में बरामद हुआ था। वहीं वन विभाग ने क्षेत्र में तब से पांच पिंजड़े लगाए थे। आज सुबह के समय लगभग ढाई साल का नर तेंदुआ फंस गया। घटना को इस तेंदुए ने अंजाम दिया था या नहीं, इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। वहीं घटना के समय लीला देवी के साथ मौजूद महिला ने बाघ होने की पुष्टि की थी। जिसकी पुष्टि नहीं हो पाई थी। वन विभाग के द्वारा लगाए गए कैमरे में भी बाघ नहीं दिखाई दिया था।

यह भी पढ़ें -  रोजगार: भारतीय वायु सेना में अग्निवीर के 2000 से अधिक पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू..जानिए डिटेल

इधर, वन क्षेत्राधिकारी विजय मिलकानी ने बताया कि फिलहाल कैद हुए पिंजड़े के सैंपल एफआईआई देहरादून भेजा जा रहा है। वहीं बताया कि वन विभाग की गस्त और अन्य गतिविधि जारी रहेगी। वहीं निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य अनिल चनौतिया, सामाजिक कार्यकर्ता राकेश वृजवासी, कार्तिक कनार्टक, पूरन वृजवासी नितेश बिष्ट ममता बिष्ट ने वन विभाग के अधिकारियों से तेंदुआ और बाघ को पकड़े जाने के प्रयास को और तेज करने की मांग की है।