ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

शहर में चोरी और एटीएम कार्ड बदलकर ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस बार बदमाशों ने नगर निगम की रिटायर्ड कर्मचारी को अपना निशाना बनाया।.

स्कूल से गायब मिलने पर सहायक शिक्षिका निलंबित, खंड शिक्षाधिकारी को सौंपी जांच

शहर में चोरी और एटीएम कार्ड बदलकर ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस बार ठग ने नगर निगम की रिटायर्ड कर्मचारी को अपना निशाना बनाया। बुजुर्ग महिला की पेंशन के 10 हजार रुपये चोरी कर ठग फरार हो गया। महिला ने कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। राजपुरा निवासी चंद्रवती नगर निगम से सेवानिवृत्त हैं।

यह भी पढ़ें -  हरदा का बड़ा बयान: ‘पार्टी को बोझ लगने लगा तो घर बैठ जाऊंगा’, दिल्ली में कांग्रेस प्रभारी से मुलाकात के बाद आलाकमान को दी सलाह

पेंशन से उनके घर का गुजारा होता है। उन्होंने बताया कि शनिवार को वह पेंशन की धनराशि निकालने सरस मार्केट स्थित एसबीआई शाखा गई थीं। बताया कि उन्होंने बैंक से 15 हजार रुपये निकाले। 10 हजार रुपये उन्होंने पर्स में रखे और शेष पांच हजार रुपये कपड़ों में छुपा लिए। इस बीच एक युवक उनके पास आया और सामने सौ रुपये गिरे होने का झांसा दिया। वह युवक के झांसे में आ गईं। इसी बीच युवक उनका पर्स लेकर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: घायल पिता गोद में बेटे को लेकर मांगता रहा मदद, तमाशबीन बनाते रहे वीडियो; 13 वर्षीय मासूम की मौत

उन्होंने पुलिस से आरोपी को गिरफ्तार कर रुपये वापस दिलाने की गुहार लगाई है। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: दमुवाढूंगा में बेकाबू होकर सड़क से नीचे पलटा पत्थरों से भरा डंपर, चालक को आई चोटें

यूट्यूबर को मिल रहीं हैं जान से मारने की धमकियां, डीएसए मैदान में लगे भगवा झंडे को लेकर यू-ट्यूब पर डाला था वीडियो

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad