ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

पुलिस की तबाड़तोड़ कार्यवाही जारी,अवैध तमंचे, जिन्दा कारतूस के साथ नानकमत्ता निवासी बलवंत उर्फ बंटी को चोरगलिया पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार।

श्री प्रहलाद नाऱायण मीणा (आई.पी.एस.), एस.एस.पी. नैनीताल द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को अवैध नशे के विरूद्व लगातार अभियान चलाने एवं आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिये प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को सख्त निर्देश दिये गये हैं। जिस क्रम में श्री हरबन्स सिंह, एस.पी.सिटी हल्द्वानी,श्रीमती संगीता , सी0ओ0 लालकुआं के पर्यवेक्षण में श्री भगवान सिंह महर थानाध्यक्ष चोरगलिया के नेतृत्व में थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम के द्वारा चैंकिग के दौरान एक व्यक्ति के कब्जे से अवैध तमंचे व जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में पैक्स सचिवों की हड़ताल का 9वां दिन: 1600 करोड़ रुपये फंसे, कल से क्रमिक अनशन और 16 को सचिवालय घेराव का ऐलान

पुलिस कार्यवाही-

दिनांक-11.10.2023 को उ0नि0 बलवीर सिंह मय पुलिस टीम के द्वारा क्षेत्र में शांति कानून व्यवस्था/यातायात व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराधिक घटनाओं की रोकथाम करने हेतु चैकिंग के दौरान आरोपी बलवंत सिंह उर्फ बंटी पुत्र निर्मल सिंह निवासी बिचयी नानकमत्ता उम्र-22 वर्ष के कब्जे से एक अवैध तमंचा 12 बोर व 01 जिंदा कारतूस बरामद कर शेरनाला चोरगलिया के पास से गिरफ्तार किया गया।
उक्त संबंध में थाना चोरगलिया में मुकदमा एफ.आई. आर. नंबर 81/ 23, धारा अंतर्गत धारा 25 A.Act एक्ट अभियोग पंजीकृत किया गया है।