खबर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड इस समय प्राकृतिक आपदाओं की मार झेल रहा है। भारी बारिश, बादल फटने, भूस्खलन और भू-धंसाव ने राज्य के कई हिस्सों में तबाही मचाई है। सैकड़ों गांव प्रभावित हैं और बड़ी संख्या में लोग अब भी राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं।

सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही उत्तराखंड के आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा कर सकते हैं। वे हवाई सर्वेक्षण या स्थलीय निरीक्षण के जरिए हालात का जायजा ले सकते हैं। हालांकि प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से अभी आधिकारिक कार्यक्रम की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पीएम का दौरा लगभग तय माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  ​लालकुआं: बेखौफ सांडों का 'तांडव', मोबाइल शॉप में घुसकर मचाई भारी तोड़फोड़; प्रशासन की चुप्पी से जनता में आक्रोश, वीडियो

इस बीच, राज्य सरकार ने केंद्र से 5702 करोड़ रुपये की विशेष सहायता की मांग की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार प्रधानमंत्री मोदी से संपर्क में हैं और प्रदेश की स्थिति से अवगत करा रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  🔥 हल्द्वानी में गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर फूटा गुस्सा! महिला कांग्रेस का सड़क पर प्रदर्शन

आपदा राहत और पुनर्वास कार्यों की गति तेज करने के लिए केंद्र और राज्य स्तर पर प्रयास जारी हैं। सोमवार को एक केंद्रीय टीम उत्तराखंड आएगी, जो आपदाग्रस्त इलाकों का दौरा कर स्थिति का आकलन करेगी।

यह भी पढ़ें -  🚨 हल्द्वानी में बुजुर्ग मां की पुकार! बहू पर प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी का आरोप

गौरतलब है कि आपदाओं का यह सिलसिला 5 अगस्त को उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र से शुरू हुआ था और अब तक थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार हो रही प्राकृतिक आपदाओं ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है और सरकार हर स्तर पर हालात से निपटने की कोशिश कर रही है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad