खबर शेयर करें -

बदायूँ जिले में बड़े सरकार की दरगाह पर जियारत करने गई विधवा महिला से राहत नाम के शख्स ने रेप किया। उसकी दरगाह परिसर में चादर की दुकान है।

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले की एक दरगाह पर विधवा महिला से रेप का मामला सामने आया है।

पीड़िता यहाँ बड़े सरकार नाम की दरगाह पर अपनी बेटी के साथ जियारत करने आई थी। रेप का आरोप राहत नाम के युवत पर लगा है। उसने मुँह खोलने पर महिला को जान से मार डालने की धमकी भी दी। राहत की दरगाह परिसर में चादर और सिन्नी (चढ़ाने वाली मिठाई) की दुकान है। उस पर आरोप है कि वह इलाज के नाम पर आए दिन नई-नई लड़कियों का बलात्कार करता है। मामले की शिकायत सोमवार (13 मई 2024) को की गई है। पुलिस ने FIR दर्ज कर के जाँच शुरू कर दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मामला बदायूं के थाना कोतवाली क्षेत्र का है। सोमवार को यहाँ पीड़िता ने शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत में पीड़िता ने बताया है कि वो विधवा है और मूल रूप से UP के ही बिजनौर जिले की रहने वाली है। पीड़िता 6 वर्षीया बच्ची की माँ है। वह 1 साल से अपनी बेटी के साथ बदायूँ के बड़े सरकार की दरगाह में जियारत करने आ रही थी। इसी दरगाह के परिसर में राहत नाम के युवक ने दुकान खोल रखी है। वह सिन्नी (मजार पर चढ़ाने वाली मिठाई) और चादरें बेचता है।

शिकायत में बताया गया है कि लगभग 15 दिन पहले राहत पीड़िता को बहला-फुसला कर अपने कमरे में ले गया। यहाँ उसने पीड़िता से बलात्कार किया। जब पीड़िता ने राहत का विरोध किया तो उसे गंदी-गंदी गालियाँ देते हुए पीटा गया। महिला ने शोर मचाने की कोशिश की तो उसके मुँह में कपड़ा ठूंस दिया गया। रेप के बाद राहत ने पीड़िता को धमकाते हुए कहा, “अगर तूने मेरी भविष्य में बात नहीं मानी तो मैं तुझे जान से मार दूँगा”। पीड़िता ने खुद को बेसहारा बताते हुए राहत से अपनी जान का खतरा भी बताया है।

 

 

शिकायत में महिला ने आगे बताया है कि राहत आए दिन नई-नई लड़कियों को जियारत के नाम पर बुला कर उनसे बलात्कार करता है। लड़कियाँ विरोध करें तो उन्हें पीटा जाता है। महिला का दावा है कि राहत खुलेआम दावा करता है कि वो पुलिस को पैसा देता है। महिला ने खुद को डरा बताते हुए अपने साथ अपनी बेटी की जान-माल की सुरक्षा की गुहार पुलिस से लगाई है। पुलिस ने राहत को नामजद करते हुए मामले में FIR दर्ज कर ली है। मामले की जाँच की जा रही है। ऑपइंडिया के पास शिकायत कॉपी मौजूद है।

बदायूँ में दोनों बच्चों का कातिल भी जाता था इसी दरगाह पर

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के बदायूँ जिले में गुरुवार (19 मार्च 2024) को 2 हिन्दू बच्चों की गला रेत कर निर्ममता से हत्या कर दी गई थी। इस हमले में तीसरा बच्चा घायल हो गया था। पुलिस ने इस मामले में 20 मार्च को घटना के मुख्य आरोपित साजिद को एनकाउंटर में ढेर कर दिया था वहीं फरार चल रहे 25 हजार के इनामी जावेद को इसी दिन बरेली से दबोच लिया गया था। दोनों हमलावर सगे भाई ही हैं। ऑपइंडिया द्वारा जुटाई गई जानकारी में यह बात निकल कर सामने आई थी कि मुख्य आरोपित साजिद भी बचपन से इसी बड़े सरकार की दरगाह पर ले जाया जाता था।

तब, साजिद की दादी ने भी दावा किया था कि उनके पोते की मानसिक बीमारी का इलाज बचपन में बड़े सरकार की ही दरगाह पर ले जाकर करवाया जाता था। साजिद का पूरा गाँव भी खुद को बड़े सरकार की दरगाह का मुरीद बताया था। जिस जगह दोनों बच्चों की हत्या हुई थी वहाँ से महज कुछ ही मिनटों के फासले पर बड़े सरकार की दरगाह मौजूद है। ताजा मामले में पीड़िता ने भी अपना और कई अन्य महिलाओं का इलाज इस दरगाह पर चलने की बात कबूली है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad