ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

लालकुआँ नगर में सोमवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया। जब एक अर्ध विक्षिप्त महिला द्वारा विद्युत विभाग के हाई पावर टावर में चढ़कर शोर शराबा करने लगी। वही महिला को टावर में चढ़ा देख लोग सन्न रह गए।

वही लगभग ढाई घंटे की मशक्कत के बाद उक्त महिला को रस्सी के सहारे विद्युत टावर से नीचे उतारा गया। तब जाकर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली और सबसे सौभाग्य की बात तो यह रही कि उक्त टावर में घटना के समय विद्युत आपूर्ति नहीं थी। जिससे महिला की जान बच गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की प्रातः लगभग 4:45 बजे एक अर्ध विक्षिप्त अज्ञात महिला वार्ड नंबर एक स्थित ग्रीन पार्क में लगे विशाल हाई पावर विद्युत टावर में चढ़कर शोर शराबा करने लगी। उक्त महिला को टावर में चढ़ा देख पार्क में टहल रहे लोगों में हड़कंप मच गया। जिन्होंने आनन-फानन में 112 सेवा को सूचना दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने महिला से नीचे उतरने का अनुरोध किया। लेकिन वह उतरने को कतई तैयार नहीं थी।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: घायल पिता गोद में बेटे को लेकर मांगता रहा मदद, तमाशबीन बनाते रहे वीडियो; 13 वर्षीय मासूम की मौत

वही जिसके बाद कुछ युवाओं को टावर में चढ़ाया गया। जैसे ही युवक महिला के नजदीक पहुंचे तो महिला ने पहले सुरती की मांग की। महिला द्वारा जब सुरती खा ली तो उसके बाद महिला ने बिस्किट मांगा। इसके बाद आनन फानन में बिस्किट मंगाया गया। वही बिस्किट खाने के दौरान महिला ने टावर में चढ़े अन्य युवकों को भी बिस्किट खिलाया तथा नीचे उतरने से इनकार करते हुए कहा कि वह लोग भी टावर में ही बैठे रहे दोपहर के बाद साथ ही नीचे उतरेंगे। वह टावर से न उतरने की जिद करने लगी। बमुश्किल महिला को समझाया गया तथा एक रस्सी मंगाकर रस्सी के सहारे महिला को प्रातः 7:30 बजे नीचे उतर गया। तब जाकर पुलिस प्रशासन सहित लोगों ने राहत की सांस ली। विद्युत विभाग के अवर अभियंता इंतजार अली ने बताया कि घटना के समय हाई पावर विद्युत टावर में विद्युत आपूर्ति नहीं थी। जिसके चलते कोई अनहोनी नहीं हुई।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में डॉक्टरों पर सख्ती की तैयारी: सरकारी नौकरी छोड़ने या ज्वाइन न करने पर दोबारा भर्ती का मौका मुश्किल, मरीजों से प्रचार कराया तो लाइसेंस पर कार्रवाई

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad