ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक कार सवार का पीछा किया और गौरापड़ाव में कार को पिस्टल की बट से क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोप है कि उसने फायर भी झोंका। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंपी है।

उत्तराखंड में बढ़ता कोरोना संक्रमण – कोरोना मामलों को बढ़ता देख स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जारी की एडवाइजरी

एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक कार सवार का पीछा किया और गौरपड़ाव में कार को पिस्टल की बट से क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोप है कि उसने फायर भी झोंका। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंपी है।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, वारदात के बाद पति फरार; राजस्व पुलिस तलाश में जुटी

कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में जज फार्म निवासी मनीष कांडपाल ने बताया कि वह जीतपुर नेगी से कार से अपने घर लौट रहा था। तभी जीप में सवार कुछ लोगों ने उसका पीछा शुरू कर दिया। गोरापड़ाव के पास उक्त युवकों ने जबरन कार को रोक लिया। जीप में सवार एक युवक ने अपने साथियों के साथ उतरते ही हवाई फायर झोंक दिया।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में दूषित पानी से छात्रा की मौत, दो बच्चे पीलिया की चपेट में; दुर्गा कॉलोनी में आक्रोश

उसने पिस्टल की बट से कार के शीशे तोड़ दिए और जान से मार डालने की धमकी दी। पुलिस को सौंपी तहरीर में मनीष ने पुलिस से घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज चेक करने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं: हाईवे पर टुकटुक से छिटककर नीचे गिरा युवक, सिर पर गंभीर चोट लगने से हुई मौत; परिवार में मातम

कोटद्वार सत्र न्यायालय में शुरू हुआ ट्रायल, पहले दिन माता-पिता समेत चार की हुई गवाही

वहीं कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले में दूसरे पक्ष की ओर से तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। इधर बताया जा रहा है कि आरोपी युवक मुंबई में हुए जेडे हत्याकांड में सजा प्राप्त कैदी का बेटा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad