ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में  युवती को जहरीला पदार्थ देकर मारने का मामला सामने आया है. युवती के परिजनों ने उसके दोस्त पर जहरीला पदार्थ देने का आरोप लगाया है. युवती की मौत के बाद आरोपी उसका मोबाइल और स्कूटी लेकर फरार हो गया.

हरिद्वार जिले के रुड़की में युवक पर युवती को जहरीला पदार्थ देने का आरोप लगा है. बताया जा रहा है कि हालत बिगड़ने पर युवक ने युवती को रुड़की के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. युवती के परिजनों के आते ही युवक अपने साथियों के साथ मौके फरार हो गया. बताया जा रहा है कि आरोपी जाते हुए युवती का मोबाइल और स्कूटी भी ले गया.

यह भी पढ़ें -  देहरादून में WhatsApp से चल रहा था अवैध शराब सप्लाई नेटवर्क! 25 वर्षीय लॉ स्टूडेंट पर मास्टरमाइंड होने का आरोप

वहीं, मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है. जानकारी के मुताबिक युवती भगवानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली थी. उसकी उम्र करीब 23 साल थी. परिजनों के अनुसार युवती रुड़की तहसील में स्कूटी से अपने किसी काम के लिए आई थी.

यह भी पढ़ें -  कैंची धाम में श्रद्धालुओं की संख्या होगी सीमित, अनिवार्य होगा पंजीकरण; सीएम धामी का बड़ा ऐलान

बताया गया है कि युवती के पास भगवानपुर थाना क्षेत्र के ही बिंडूं खड़क गांव निवासी रजत का फोन आया था. परिजनों का आरोप है कि रजत युवती को अपने साथ ले गया. आरोप है कि रजत ने ही उसे जहरीला पदार्थ खिलाया और फिर उसे रुड़की के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया.

परिजनों का कहना है कि रजत ने ही उन्हें फोन पर युवती के जहर खाने की जानकारी दी थी, जिसके बाद वो आनन-फानन में हॉस्पिटल पहुंचे थे, लेकिन उन्हें हॉस्पिटल पहुंचने पर पता चला कि युवती की मौत हो चुकी है. रजत युवती के परिजनों के आने से पहले ही फरार हो गया था. गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है. अगर मामले में तहरीर मिलती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें -  लालकुआं: हाईवे पर टुकटुक से छिटककर नीचे गिरा युवक, सिर पर गंभीर चोट लगने से हुई मौत; परिवार में मातम
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad