ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है. प्रदेश के पहाड़ी जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जबकि उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी देखने को मिल रही है. जिससे तापमान में गिरावट आ गई है और जून माह में भी दिसंबर-जनवरी वाला मौसम बना हुआ है. वहीं आज प्रदेश में मौसम लोगों की परेशानियों को और बढ़ा सकता है.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में महिला ASI गिरफ्तार: समझौता कराने के नाम पर मांगी ₹10 हजार की रिश्वत, सतर्कता टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

मौसम विभाग ने जताई बारिश की संभावना: देहरादून मौसम विभाग ने उत्तराखंड के उत्तरकाशी व रुद्रप्रयाग जनपदों में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश हो सकती है. वहीं बागेश्वर व पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है. उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में सतही हवाएं और झोंकेदार तेज हवाए (30-40 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना हैं. उत्तराखंड के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. जबकि मौसम विभाग ने आज प्रदेश में बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है.

यह भी पढ़ें -  (बड़ी खबर) रुद्रपुर में नवरात्रि के अवसर पर 11 से 19 अक्टूबर तक मीट-मछली की दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

देहरादून में छाए रहेंगे बादल: मौसम विभाग के मुताबिक देहरादून में आज आसमान मुख्यतः साफ रहने से लेकर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कुछ क्षेत्रों में गरज वाले बादल विकसित हो सकते हैं. अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमशः 39°C व 25°C के लगभग रहने की संभावना है.

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी: गौर हो कि केदारनाथ धाम और सिख धर्म तीर्थ स्थल हेमकुंड साहिब में बीते दिनों बर्फबारी देखने को मिली. इसके बाद भी श्रद्धालु तमाम मुश्किलों के बाद बड़ी तादाद में केदारनाथ और हेमकुंड साहिब पहुंच रहे हैं. वहीं बर्फबारी से तापमान में खासी गिरावट देखने को मिली है. वहीं इसके अलावा प्रदेश के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में भी बर्फबारी का दौर जारी है.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  (बड़ी खबर) रुद्रपुर में नवरात्रि के अवसर पर 11 से 19 अक्टूबर तक मीट-मछली की दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad