ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

Lalkuwan (अग्रसर भारत):

हल्दूचौड़ और मोतीनगर रेलवे स्टेशनों के बीच एक दर्दनाक हादसे में एक 45 वर्षीय व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची जीआरपी और स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

​रानीखेत एक्सप्रेस की चपेट में आए मेजर सिंह

​मिली जानकारी के अनुसार, मूल रूप से ग्राम बसंतपुर नोनियर (पूरनपुर, पीलीभीत) निवासी मेजर सिंह (45 वर्ष) पुत्र कुंदन सिंह, 23 दिसंबर की रात हल्दूचौड़ और मोतीनगर के बीच रेलवे ट्रैक पार करते समय रानीखेत एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। हादसे की सूचना आरपीएफ ने तत्काल स्थानीय पुलिस और 108 एम्बुलेंस को दी। गंभीर हालत में उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में डॉक्टरों पर सख्ती की तैयारी: सरकारी नौकरी छोड़ने या ज्वाइन न करने पर दोबारा भर्ती का मौका मुश्किल, मरीजों से प्रचार कराया तो लाइसेंस पर कार्रवाई

​मोबाइल फोन से हुई शिनाख्त

​शव की पहचान के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। मृतक के पास मिले मोबाइल फोन के जरिए पुलिस ने कुछ नंबरों पर संपर्क किया, जिसके बाद उनकी पहचान मेजर सिंह के रूप में हुई। शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने उनके परिजनों को सूचित किया।

यह भी पढ़ें -  हरदा का बड़ा बयान: ‘पार्टी को बोझ लगने लगा तो घर बैठ जाऊंगा’, दिल्ली में कांग्रेस प्रभारी से मुलाकात के बाद आलाकमान को दी सलाह

​काम की तलाश में आए थे हल्द्वानी

​बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि मेजर सिंह अविवाहित थे और पेशे से ट्रक ड्राइवर थे। वह अक्सर काम के सिलसिले में हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों में आते रहते थे। कुछ दिन पहले ही वह घर से यहां पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: दमुवाढूंगा में बेकाबू होकर सड़क से नीचे पलटा पत्थरों से भरा डंपर, चालक को आई चोटें

​पुलिस की कार्रवाई

​मेडिकल चौकी पुलिस के अनुसार, शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है। शिनाख्त की औपचारिकताओं के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।