ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। आजकल सुबह कोहरे और कड़ाके की ठंड से शुरूआत हो रही है। ​दोपहर में हल्की धूप भी निकल रही है। जिससे मौसम शुष्क बना हुआ है।

पहाड़ी इलाकों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

एक दो दिन मौसम ऐसा ही रहने वाला है। तीन और चार जनवरी को मौसम शुष्क रहेगा। लेकिन मौसम विभाग ने अगले 5 जनवरी से पहाड़ों पर हल्की बरसात और बर्फबारी की संभावना जताई है। ऊंचे इलाकों में मौसम विभाग ने बर्फबारी की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: अंकिता भंडारी मामले पर कांग्रेस की न्याय यात्रा को दिनेश आर्य का जवाब, बोले- ‘सरकार न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध’

2500 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले पर्वतीय जिलों में बर्फबारी होने की संभावना है। नए साल में उत्तराखंड में कोहरा और कड़ाके की ठंड से स्वागत हुआ है। बीते 31 दिसंबर से पहले बर्फबारी हुई थी, जिससे पर्यटकों को नए साल पर पहाड़ों में बर्फबारी भी मिली। इससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह दिखा। अब नए साल में तीन से चार दिन मौसम शुष्क बना हुआ है। लेकिन इस साल की पहली बर्फबारी 5 जनवरी से देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी के तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, कार पलटने से एक युवक की मौत; दो घायल

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ पुनः सक्रिय होने जा रहा है। जिसका असर पांच जनवरी से दिखना शुरू हो जाएगा। नैनीताल में छह जनवरी को हल्की वर्षा हो सकती है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात की संभावना रहेगी। मैदानी इलाके में कोहरा कम हो सकता है। राजधानी देहरादून में आज सुबह की शुरूआत कोहरे से हुई है। सुबह शाम हाड़ कंपाने वाली ठंड हो रही है।

यह भी पढ़ें -  रेखा आर्या-गिरधारी विवाद पर CM धामी का बड़ा बयान, 22 साल बाद आरोपों पर उठाए सवाल; बोले- जांच के बाद ही तय हो दोषी

मसूरी में भी मौसम शुष्क बना हुआ है। बर्फबारी न होने से स्थानीय लोग मायूस हैं। देहरादून में कोहरे के कारण एयरपोर्ट पर हवाई यातायात प्रभावित हो रहा है। कोहरे के कारण अहमदाबाद से देहरादून आ रही इंडिगो की उड़ान आसमान में कई चक्कर लगाने के बाद देरी से एयरपोर्ट पर उतरी। जिसके चलते दो और फ्लाइट के समय में बदलाव करना पड़ा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad