ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज फिर बदलने वाला है. बीते कई दिनों के मौसम के शुष्क रहने के बाद फिर बारिश की संभावना जताई है.वहीं उत्तराखंड मौसम विभाग के मुताबिक आज प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहेंगे. साथ ही कहीं-कहीं हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है. जिससे एक बार फिर तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है. जबकि मौसम विभाग ने बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है.

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा: वन भूमि अनारक्षण की मांग आंदोलन को भटकाने की साजिश — वन अधिकार संगठन

गौर हो कि प्रदेश में आज मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, चमोली व पिथौरागढ़ जनपद में कहीं-कहीं बारिश की संभावना जताई है. जबकि प्रदेश के अन्य जनपदों में मौसम शुष्क बना रहेगा. जिससे ठंड में इजाफा हो सकता है. वहीं बात राजधानी देहरादून की करें तो यहां आसमान साफ रहने के साथ ही आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. तापमान की बात करें तो यहां अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान क्रमशः 29°C व 13°C के लगभग रहने की संभावना है.

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा: वन भूमि अनारक्षण की मांग आंदोलन को भटकाने की साजिश — वन अधिकार संगठन

उत्तराखंड में जहां एक ओर मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है तो वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में सुबह-शाम ठंड बरकरार है. जबकि दिन के समय धूप खिलने पर गर्मी का अहसास हो रहा है. बीते कई दिनों से प्रदेश के मैदानी व पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का मिजाज शुष्क बना हुआ था. जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए दिखाई दे रहे थे. वहीं बीते दिन प्रदेश के मैदानी व पर्वतीय क्षेत्रों में चटक धूप खिली रही. हिल स्टेशनों में सुबह के समय स्थानीय लोग व सैलानी गुनगुनी धूप का आनंद लेते दिखाई दिए.

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा: वन भूमि अनारक्षण की मांग आंदोलन को भटकाने की साजिश — वन अधिकार संगठन

बताते चलें कि उत्तराखंड में मौसम का मिजाज कब बदल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता. चमोली के माणा में 28 फरवरी को खतरनाक एवलॉन्च आया था. माणा में एवलॉन्च आने से 54 मजदूर दब गए थे. घटना में 8 मजदूरों की मौत हो गई थी और 46 मजदूरों का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad